इलेक्शन

जिस वकील ने कसाब को दिलवाई थी फांसी, उसे BJP ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से दिया टिकट, पूनम महाजन का पत्ता कटा

Who Is Ujjwal Nikam: बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन का पत्ता काट कर उज्जवल निकम को टिकट दिया है। यहां निकम का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्ज्वल निकम कई आतंकी मामलों में केस लड़ चुके हैं।
  • उज्जवल निकम को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।
  • उज्जवल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी घर में हुआ था।

Who Is Ujjwal Nikam: जिस वकील ने पाकिस्तानी आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ केस लड़ा था, बीजेपी उसे अब चुनावी मैदान में उतार दिया है। कसाब को फांसी के तख्ते तक पहुंचाने वाले उज्जवल निकम को बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य सीट टिकट दिया है।

वर्षा गायकवाड़ से होगा मुकाबला

बीजेपी ने मुंबई उत्तर मध्य सीट से मौजूदा सांसद पूनम महाजन का पत्ता काट कर उज्जवल निकम को टिकट दिया है। यहां निकम का मुकाबला कांग्रेस की उम्मीदवार वर्षा गायकवाड़ से होगा।

कौन हैं उज्जवल निकम

पूर्व विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम कई आतंकी मामलों में केस लड़ चुके हैं। उज्ज्वल निकम, अपने लंबे और शानदार कानूनी करियर में, 1993 बॉम्बे बम विस्फोट, गुलशन कुमार हत्याकांड, प्रमोद महाजन हत्याकांड और 2008 मुंबई हमले सहित कई मामलों से जुड़े थे। वह 2013 के मुंबई सामूहिक बलात्कार मामले में विशेष लोक अभियोजक भी थे। उज्जवल निकम को 2016 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। मुंबई हमले में जिंदा पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब के खिलाफ उज्जलव निकम ने ही केस लड़ा था। जिसे 2012 में फांसी दी गई थी।

उज्जवल निकम का शुरुआती जीवन

उज्जवल निकम का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव में एक मराठी घर में हुआ था। उनके पिता, देवरावजी निकम, एक न्यायाधीश और बैरिस्टर थे, और उनकी मां एक गृहिणी थीं।

उज्जवल निकम की शिक्षा

उज्जवल निकम़ ने विज्ञान स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद, जलगांव के एस.एस. मनियार लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री ली। निकम ने जलगांव में एक जिला अभियोजक के रूप में अपना करियर शुरू किया और राज्य और राष्ट्रीय मामलों तक पर काम किया। 30 साल के करियर में, उन्होंने 628 आजीवन कारावास और 37 मृत्युदंड दिलवाएं हैं।

पूनम महाजन का टिकट कटा

बीजेपी ने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काट दिया है। कहा जा रहा है कि कई चुनाव सर्वेक्षणों में महाजन की रेटिंग सही नहीं थी। पूनम महाजन ने 2014 और 2019 में कांग्रेस की प्रिया दत्त को हराकर यह सीट जीती, जो 2009 से 2014 तक सांसद थीं। यह वह सीट है जहां 2009 में वरिष्ठ वकील महेश जेठमलानी ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन वह प्रिया दत्त से हार गए थे। मुंबई में पांचवें चरण के तहत 20 मई को मतदान होना है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article