इलेक्शन

एग्जिट पोल में लोगों की नब्ज नहीं दिखती, शशि थरूर ने इंडी गठबंधन को लेकर की भविष्यवाणी

Exit Poll 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर कहा कि कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद भी हैं। अगर किसी राज्य में पांच सीट हैं तो वे कहते हैं कि भाजपा छह सीट जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम केरल में भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र माना जाता है, जहां वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे और इस बार भी उनके दूसरे स्थान पर आने की अच्छी संभावना है।

Image

इंडी गठबंधन को लेकर शशि थरूर ने की भविष्यवाणी।

Photo : ANI

Exit Poll 2024: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि एग्जिट पोल लोगों की नब्ज के बारे में सटीक जानकारी नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों का गठबंधन इंडिया आम चुनाव में 295 सीट हासिल करेगा। विभिन्न एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) केंद्र की सत्ता में तीसरी बार वापसी कर रही है। थरूर ने कहा कि कांग्रेस एग्जिट पोल को संशय की नज़र से देखती है। देश में सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी।

एग्जिट पोल कुछ नमूनों पर आधारित होते हैं जो वैज्ञानिक नहीं होते- थरूर

थरूर ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का हवाला देते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन को 295 से ज्यादा सीट मिलेंगी। तिरुवनंतपुरम से यूडीएफ प्रत्याशी थरूर ने कहा कि मंगलवार को होने वाली मतगणना को लेकर वह और उनकी पार्टी काफी निश्चिंत हैं। उन्होंने एक बार फिर विश्वास जताया कि वह लगातार चौथी बार यहां से विजयी होंगे। केरल प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित प्रदर्शन के दौरान महात्मा गांधी की आत्मकथा की प्रति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजने के बाद थरूर ने कहा कि एग्जिट पोल कुछ नमूनों पर आधारित होते हैं जो वैज्ञानिक नहीं होते हैं।

कांग्रेस ने मोदी की इस टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया कि दुनिया महात्मा गांधी के बारे में तब तक नहीं जानती थी जब तक फिल्म गांधी नहीं बनी थी। थरूर ने कहा कि हम इसे (एग्जिट पोल के नतीजों को) संदेह और अविश्वास से देख रहे हैं। हमने पूरे देश में प्रचार किया है। हमें भी पता है कि लोगों की नब्ज क्या है, और हमें नहीं लगता कि यह इस पोल में सटीक रूप से परिलक्षित है। यदि किसी एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा केरल में सात सीट जीत सकती है, तो उसे या तो लू लग गई है या फिर राज्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद- थरूर

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि कुछ एग्जिट पोल तो हास्यास्पद भी हैं। अगर किसी राज्य में पांच सीट हैं तो वे कहते हैं कि भाजपा छह सीट जीतने जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरुवनंतपुरम केरल में भाजपा का सबसे मजबूत क्षेत्र माना जाता है, जहां वे दो बार दूसरे स्थान पर रहे और इस बार भी उनके दूसरे स्थान पर आने की अच्छी संभावना है, लेकिन अभी उनके जीतने की संभावना बहुत कम है। थरूर ने कहा कि यूडीएफ को चिंतित होने की कोई वजह नहीं है। थरूर ने तिरुवनंतपुरम में हुए चुनाव को त्रिकोणीय मुकाबला बताया, लेकिन कहा कि उन्हें जीत का पूरा भरोसा है। थरूर के खिलाफ भाजपा से केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और भाकपा उम्मीदवार पी. रवींद्रन मैदान में थे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article