इलेक्शन

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल आया पर राहुल गांधी का मजेदार जवाब, बोले- Sidhu Moose Wala का गाना सुना है... 295?

Exit Poll 2024: एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भी रिएक्शन आया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि यह एग्जिट पोल (Exil Poll 2024) नहीं है यह मोदी मीडिया का पोल है। यह उनका फैंटेसी पोल है। राहुल ने कहा कि ज्यादातर सीटों पर काफी कड़ा का मुकाबला है।

Image

एग्जिट पोल आया पर आया राहुल गांधी का जवाब

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Exit Poll 2024: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के 295 ट्रैक का हवाला देते हुए लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक की जीत की संख्या के बारे में जवाब दिया। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान, जब उनसे पूछा गया कि लोकसभा चुनावों में इंडिया ब्लॉक की जीत की संख्या क्या होगी, तो राहुल गांधी ने मज़ाकिया अंदाज़ में जवाब दिया, "सिद्धू मूसे वाला का गाना सुना है आपने? उन्होंने 295 का ज़िक्र करते हुए कहा कि 295 सीटें।

इसके अलावा, एग्जिट पोल पर बोलते हुए, कांग्रेस नेता ने कहा कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी मीडिया पोल है। यह उनका फ़ैंटेसी पोल है। कांग्रेस ने आज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवारों के साथ बैठक की, जिसमें 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने अपने पीसीसी अध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों, प्रभारियों और उम्मीदवारों से चर्चा की है, वे सभी बहुत आश्वस्त हैं। यह एग्जिट पोल सरकार के लिए एक फर्जी पोल है। इंडिया गठबंधन को 295 सीटें मिलेंगी और निश्चित रूप से सरकार बनेगी।

इंडिया ब्लॉक प्रतिनिधिमंडल करेगा चुनाव आयोग से मुलाकात

गौरतलब है कि इंडिया ब्लॉक प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4:30 बजे नई दिल्ली के निर्वाचन सदन में चुनाव आयोग से मुलाकात करेगा। इससे पहले आज, जयराम रमेश ने एग्जिट पोल अनुमानों को खारिज कर दिया और उन्हें मनोवैज्ञानिक खेल करार दिया। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि निवर्तमान प्रधानमंत्री, वह व्यक्ति जिसे 4 जून को निश्चित रूप से जाना होगा, ने इन सभी चीजों की साजिश रची है और एग्जिट पोल को मैनेज किया है। एग्जिट पोल और 4 जून के नतीजों में बहुत बड़ा अंतर होगा।

इंडिया गठबंधन की कल एक बैठक हुई, हमने संख्याओं पर विस्तृत चर्चा की, यह असंभव है कि इंडिया गठबंधन को 295 से कम सीटें मिलेंगी। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को लोकसभा चुनाव में 361-401 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया ब्लॉक को 131-166 सीटें मिलने की उम्मीद है, जबकि अन्य दलों को 8 से 20 सीटें दी गई हैं। रिपब्लिक पीमार्क एग्जिट पोल ने एनडीए को 543 में से 359 सीटें , इंडिया ब्लॉक को 154 और अन्य को 30 सीटें दी हैं। रिपब्लिक मैट्रिज पोल ने एनडीए को 353-368 सीटें , इंडिया ब्लॉक को 118-113 और अन्य को 43-48 सीटें दी हैं। न्यूजएक्स डायनेमिक्स ने एनडीए को 371 सीटें, इंडिया ब्लॉक को 125 और अन्य को 47 सीटें दी हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article