इलेक्शन

बिहार में कब हो सकते हैं विधानसभा चुनाव? CEC सहित कई निर्वाचन अधिकारी चुनावी तैयारियों का जायजा लेने जा रहे पटना

Bihar Elections 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग बिहार में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार और पांच अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम चरण में है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी।

Image

चुनाव आयोग (फाइल फोटो)

Bihar Elections 2025: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग बिहार में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए चार और पांच अक्टूबर को पटना का दौरा करेगा। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और इस राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है।

बिहार का दौरा करेंगे चुनाव अधिकारी

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से पहले निर्वाचन अधिकारियों द्वारा राज्यों का दौरा करना आम बात है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नेतृत्व वाली टीम चार और पांच अक्टूबर को राज्य का दौरा करेगी। बिहार चुनाव के लिए आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों की एक ब्रीफिंग भी तीन अक्टूबर को यहां होने की उम्मीद है।

अंतिम मतदाता सूची कब होगी प्रकाशित?

बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अंतिम चरण में है और अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी। चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आयोग राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, शीर्ष पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा राज्य के चुनाव अधिकारियों से मुलाकात करता है।

सनद रहे कि चुनाव आयोग ने अभी तक चुनाव तारीखों का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है। भाजपा, जद(यू) और लोजपा से मिलकर बना राजग बिहार में अपना कार्यकाल जारी रखना चाहता है, जबकि राजद, कांग्रेस और वामदलों से मिलकर बना इंडिया ब्लॉक नीतीश कुमार को सत्ता से हटाने की जुगत में लगा है।

किसके पास कितनी हैं सीटें

243 सदस्यों वाली वर्तमान बिहार विधानसभा में राजग के 131 विधायक हैं, जिनमें भाजपा के 80, जद(यू) के 45, हम(एस) के 4 और 2 निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन शामिल है। वहीं, विपक्ष के इंडिया ब्लॉक में 111 सदस्य हैं, जिनमें राजद के 77, कांग्रेस के 19, भाकपा (माले) के 11, माकपा के 2 और भाकपा के 2 विधायक हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article