इलेक्शन

आप 'जेल का खेल' खेल रहे हैं- विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद बिफरे CM केजरीवाल, BJP मुख्यालय घेरने का कर दिया ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह वरिष्ठ आप नेताओं के साथ कल दोपहर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय जाएंगे।

Image

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में विभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी भड़की दिख रही है। आप मुखिया और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि कल यानि कि रविवार को आप के सभी नेता बीजेपी मुख्यालय का घेराव करेंगे।

केजरीवाल का ऐलान

अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्हें और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि वह वरिष्ठ आप नेताओं के साथ कल दोपहर भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय जाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आम आदमी पार्टी के साथ 'जेल का खेल' खेल रहे हैं।

क्या बोले केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा- "आप देख सकते हैं कि वे (बीजेपी) किस तरह आप के पीछे पड़े हैं। एक के बाद एक आप नेताओं को सलाखों के पीछे डाल रहे हैं। उन्होंने मुझे, मनीष सिसौदिया, सत्येन्द्र जैन और संजय सिंह को सलाखों के पीछे डाल दिया। आज उन्होंने मेरे पीए को जेल में डाल दिया।अब वे कह रहे हैं कि वे राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज को जेल में डालेंगे। शायद हमारी गलती यह है कि हमने स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए, हमने मुफ्त बिजली दी, लेकिन वे ऐसा करने में असमर्थ हैं। मैं प्रधानमंत्री से कहना चाहूंगा- आप ये 'जेल का खेल' खेल रहे हैं। मैं कल दोपहर 12 बजे अपने सभी शीर्ष नेताओं, विधायकों और सांसदों के साथ भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं। आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं।"

स्वाति मालीवाल मामले में अबतक क्या हुआ

बता दें कि दि केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को आप सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के सिलसिले में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं आप ने दावा किया कि मालीवाल को भाजपा ने ‘ब्लैकमेल’ किया है क्योंकि वह भ्रष्टाचार के एक मामले का सामना कर रही हैं। मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री से मिलने गयी थीं तब उनके सहयोगी कुमार ने उनपर पूरी ताकत से प्रहार किया, उन्हें थप्पड़ मारा तथा छाती एवं पेट पर लात से मारा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुमार को शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से गिरफ्ता

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article