इलेक्शन

Adhir Ranjan Chowdhury: जब बीच सड़क पर TMC कार्यकर्ता को मारने के लिए दौड़ पड़े अधीर रंजन चौधरी, देखिए वीडियो

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 14, 2024, 09:04 AM IST

Adhir Ranjan Chowdhury Video: पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उलझ पड़े।

Image

अधीर रंजन चौधरी का वीडियो वायरल

Photo : ANI

Adhir Ranjan Chowdhury Video: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक शख्स को बीच सड़क पर मारने के लिए दौड़ते नजर आ रहे हैं। जिस शख्स के साथ अधीर रंजन चौधरी की लड़ाई हुई है वो टीएमसी का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। इस वीडियो को टीएमसी ने ही शेयर किया है।

अधीर रंजन चौधरी का वीडियो

पश्चिम बंगाल में बहरामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी चुनाव प्रचार के दौरान तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उलझ पड़े। वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स जो ई रिक्शा में बैठा था, वो कुछ बोलता है, जिसके बाद अधीर रंजन चौधरी कार से उतरते हैं और उसे बहस करते हैं, थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाते हैं, शख्स को धक्का भी देते हैं।

क्या बोले अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता और बरहामपुर से पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी ने कहा- "जब मैं चुनाव प्रचार के बाद घर जा रहा था, तो कुछ लोग आए और 'वापस जाओ' का नारा लगाने लगे। जब मैं कार से बाहर निकला, तो वे कहने लगे कि मैंने पिछले 5 वर्षों में कुछ भी नहीं किया।"

टीएमसी का अधीर रंजन पर हमला

पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के वायरल वीडियो पर टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा-"...यह कांग्रेस की संस्कृति को दर्शाता है...वह मानसिक तनाव में हैं, वह जानते हैं कि कांग्रेस और बीजेपी यहां नहीं जीतेगी, इसलिए वह निराश हैं..."

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article