NICL AO, SO, Generalist, Recruitment 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भारत सरकार की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) में नौकरी का शानदार मौका है। यहां एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के कुल 321 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationalinsurance.nic.co.in/recruitment पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए आज यानी 8 अक्टूबर 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया गया है। वहीं रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 20267 है। यहां आप एमपी जिला कोर्ट में इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
NICL AO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण तारीख
- आवदेन शुरू होने की तिथि - 8 अक्टूबर 2026
- आवेदन की आखिरी तारीख - 28 अक्टूबर 2026
- प्रीलिम्स परीक्षा की तारीख - 17 नवंबर 2026
- मेन्स एग्जाम की डेट - 22 दिसंबर 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी
एनआईसीएल के इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 321 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 121 पद शामिल हैं और जर्नलिस्ट के 200 पद शामिल हैं।
NICL AO Recruitment 2026 Qualification, Age Limit
यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत मार्क्स के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। वहीं अनुसूचित जाति (SC)/अनुसूचित जनजाति (ST)/पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के उम्मीदवार 55 प्रतिशत मार्कस चाहिए होंगे। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।
NICL AO, SO, Generalist, Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NICL की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NICL Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेत स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
NICL AO Selection Process: यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस
एनआईसीएल के इन पदों पर उम्मीदवारों का सेलेक्शन तीन चरणों में किया जाएगा। यहां प्रीलिम्स में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यहां फेज 1 में मल्टीपल च्वाइस वाले 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। जबकि मेन्स की परीक्षा में 250 मार्क्स के कुल 250 सवाल पूछे जाएंगे।
