लाइफस्टाइल

लाल से लेकर रॉयल ब्लू तक, नवरात्रि के हर रंग के साथ ऐसे चुनें गहने कि लुक लगे एकदम खास

नवरात्रि के हर रंग को सही गहनों के साथ पहनें तो साधारण ड्रेस भी खास दिख सकती है। नारंगी से पीकॉक ग्रीन तक, हर शेड के लिए अलग ज्वेलरी स्टाइल चुनें। देखें नवरात्रि के नौ दिन, नौ रंगों के हिसाब से ज्वेलरी स्टाइलिंग गाइड।

Image

Navratri 9 colors daywise jewellery styling

Navratri 9 Colors 2026: नवरात्रि शुरू होने वाली है और इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 19 अक्टूबर तक चलेगी। नवरात्रि के नौ दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा के साथ हर दिन एक खास रंग पहनने की भी परंपरा है। ऐसे में अगर आप हर दिन के आउटफिट को थोड़ा और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो कपड़ों के साथ ज्वेलरी पर भी ध्यान देना जरूरी है। नारंगी से लेकर पीकॉक ग्रीन तक, हर रंग के साथ अलग तरह के गहने बेहद खूबसूरत लग सकते हैं। तो इस नवरात्रि नौ दिनों के नौ रंगों के हिसाब से जानें कौन-सी ज्वेलरी आपके लुक को और निखार सकती है और कैसे आप बिना बहुत ज्यादा सामान खरीदे हर दिन एक नया फेस्टिव अंदाज अपना सकती हैं।

    1. नारंगी के साथ गोल्ड टोन ज्वेलरी

    नारंगी रंग अपने आप में काफी चमकीला और गर्म शेड है। इसके साथ भारी ज्वेलरी की जगह छोटे गोल्ड टोन झुमके, पतली चूड़ियां या एक नाजुक नेकपीस अच्छा लगेगा। अगर आउटफिट पर पहले से कढ़ाई है, तो कानों में छोटे झुमके ही काफी हैं।

    2. सफेद के साथ मोती

    सफेद कपड़े को आप मोतियों के साथ बेहद खूबसूरत बना सकती हैं। मोती की छोटी माला, पर्ल स्टड या मोती वाले झुमके इस रंग के साथ साफ और एलिगेंट दिखाई देंगे। सिल्वर ज्वेलरी भी यहां खूब जंच सकती है।

    3. लाल के साथ थोड़ी चमक

    लाल रंग के साथ गोल्ड और कुंदन का मेल हमेशा आकर्षक लगता है। हालांकि पूरा हैवी सेट पहनने की जरूरत नहीं। एक जोड़ी झुमके या मांगटीका ही आपके लुक को फेस्टिव टच देने के लिए काफी है।

    4. रॉयल ब्लू के साथ ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर

    रॉयल ब्लू की गहराई को ऑक्सीडाइज्ड सिल्वर खूबसूरती से उभार सकता है। बड़े झुमके या सिल्वर चोकर गरबा नाइट के लिए खास विकल्प हो सकते हैं।

    5. पीले के साथ रंगीन स्टोन

    पीले कपड़े के साथ हरे या गुलाबी स्टोन वाली ज्वेलरी ट्राई करें। इससे लुक में थोड़ा कॉन्ट्रास्ट आएगा और पूरा पहनावा एक ही रंग में दबा हुआ नहीं लगेगा।

    6. हरे रंग के साथ गोल्ड या कुंदन

    हरा रंग गोल्ड ज्वेलरी के साथ खूब निखरता है। छोटे झुमके, कड़ा या हल्का नेकपीस इस कॉम्बिनेशन को खूबसूरत बना सकता है।

    Navratri Jewelry

    Navratri Jewelry

    7. ग्रे के साथ सिल्वर

    ग्रे एक शांत और न्यूट्रल रंग है, इसलिए इसके साथ चमकदार सिल्वर ज्वेलरी आसानी से उभरती है। चांदबाली या ऑक्सीडाइज्ड नेकपीस इसे थोड़ा ट्रेडिशनलअंदाज दे सकता है।

    8. बैंगनी के साथ पर्ल या सिल्वर

    बैंगनी रंग पहले से ही रिच दिखाई देता है। इसके साथ बहुत ज्यादा भारी गहने पहनने के बजाय पर्ल, सिल्वर या हल्के गुलाबी स्टोन वाली ज्वेलरी चुनें। इससे रंग की खूबसूरती बनी रहेगी।

    9. पीकॉक ग्रीन के साथ गोल्डन टच

    पीकॉक ग्रीन में नीले और हरे रंग का खूबसूरत मेल होता है। इसके साथ गोल्ड टोन झुमके या हल्की कुंदन ज्वेलरी काफी आकर्षक लगेगी।

    फैशन ट्रिक

    नौ दिनों के लिए नौ ज्वेलरी सेट खरीदने की जरूरत नहीं है। एक गोल्ड टोन सेट, एक सिल्वर सेट और एक पर्ल सेट रखें और इनके साथ रंगीन चूड़ियां या छोटी बालियां बदलती रहें। इससे हर दिन का लुक अलग लगेगा और अलमारी भी बेवजह नहीं भरेगी।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article