इलेक्शन

Congress Haryana List: कांग्रेस ने हरियाणा में उतारे प्रत्याशी, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा तो सिरसा से कुमारी शैलजा लड़ेंगी चुनाव

Congress Haryana List: कांग्रेस पार्टी की ओर से हरियाणा की 10 में से 8 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को सिरसा से टिकट दिया है तो वहीं रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा अंबाला से विधायक वरुण चौधरी पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया है।

Image

कांग्रेस ने हरियाणा में उतारे उम्मीदवार

Photo : ANI

Congress Haryana List: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस ने हरियाणा की लोकसभा सीटों के लिए पहली सूची जारी कर दी। देर रात कांग्रेस पार्टी की ओर से 8 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने कुमारी शैलजा को सिरसा से टिकट दिया है तो वहीं रोहतक सीट से दीपेंद्र हुड्डा को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा अंबाला से विधायक वरुण चौधरी पर पार्टी आलाकमान ने भरोसा जताया है।

कांग्रेस पार्टी ने करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुकाबले के लिए भी बड़ा दांव खेला है। यहां से कांग्रेस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा को टिकट दिया है। वहीं, हिसार से पूर्व सांसद जयप्रकाश को मैदान में उतारा गया है। सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी चुनावी मैदान में हैं तो वहीं भिवानी महेंद्रगढ़ से श्रुति चौधरी की जगह राव दान सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं फरीदाबाद सीट से महेंद्र प्रताप चुनाव लड़ेंगे।

देखें कांग्रेस हरियाणा की लिस्ट -

बीजेपी पहले ही कर चुकी है प्रत्याशियों का ऐलान

बता दें, भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा की 10 सीटों पर लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का ऐलान पहले ही किया जा चुका है। बता दें, पार्टी ने यहां 4 सांसदों को दोबारा टिकट दिया है। वहीं, सांसद नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद उनकी जगह कांग्रेस से भाजपा में आने वाले पूर्व सांसद नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र से उतारा गया है। करनाल से पार्टी ने मनोहर लाला खट्टर, हिरास से रणजीत सिंह चौटाला, फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर, गुरुग्राम से राव इंद्रजीत सिंह यादव, भिवानी-महेंद्रगढ़ से धर्मबीर सिंह, सोनीपत से मोहन लाल बडौली, रोहतक से अरविंद शर्मा, सिरसा से अशोक तंवर, अंबाला से बंतो कटारिया को टिकट दिया गया है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article