इलेक्शन

Congress List: कांग्रेस की 11वीं लिस्ट जारी, कटिहार से तारिक अनवर को टिकट, वाई एस शर्मिला को भी उतारा मैदान में

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 2, 2024, 03:55 PM IST

Congress List: कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, जिसमें आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश की कडप्पा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

Image

कांग्रेस की 11वीं लिस्ट जारी

Photo : PTI

Congress List: कांग्रेस की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की 11वीं लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने कटिहार से तारिक अनवर को चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं वाईएस जगन मोहन रेड्डी की बहन वाईएस शर्मिला को कांग्रेस ने टिकट देकर आंध्र प्रदेश में अपने आप को मजबूत करने की कोशिश की है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 114 और ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए भी 49 उम्मीदवार घोषित किए हैं।

वाई.एस. शर्मिला को टिकट

कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की, जिसमें आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाई.एस. शर्मिला रेड्डी आंध्र प्रदेश की कडप्पा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सूची में ओडिशा से आठ, आंध्र प्रदेश से पांच, बिहार से तीन और पश्चिम बंगाल से एक उम्मीदवार शामिल हैं। ओडिशा के कोरापुट से वर्तमान सांसद सप्तगिरि उलाका को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी अब तक कुल 231 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इससे पहले कांग्रेस ने 10 अलग-अलग सूचियों में 214 उम्मीदवार घोषित किए थे।

बिहार से कांग्रेस ने किसे दिया टिकट

पार्टी ने बिहार के कटिहार से एक बार फिर अनवर को उम्मीदवार बनाया है। पिछले लोकसभा चुनाव में उन्हें जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवार दुलालचंद गोस्वामी ने पराजित किया था। एक बार फिर से उनका मुकाबला गोस्वामी से होगा। कांग्रेस ने बिहार की किशनगंज लोकसभा सीट से अपने मौजूदा सांसद मोहम्मद जावेद को टिकट दिया है। भागलपुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक अजीत शर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है।

बिहार में कितनी सीटों पर कांग्रेस लड़ रही है

कांग्रेस बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से नौ पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, 26 सीट पर उसकी सहयोगी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पांच सीट पर वाम दल चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में गठजोड़ के तहत कांग्रेस के हिस्से में नौ सीट- किशनगंज, कटिहार, पटना साहिब, भागलपुर, सासाराम, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और महाराजगंज आई हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article