इलेक्शन

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए EC ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, जानें इलेक्शन से जुड़े सवालों के जवाब

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में चुनाव सबसे सरल हों यह हमारा उद्देश्य है। बिहार में कुल मतदाता 7.43 करोड़ है। ​चुनाव आयुग ने चुनाव के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। ​​ 1950 इलेक्शन कमीशन का हेल्पलाइन नंबर है। ईसी.नेट डाउनलोड करके अपना एपिक नंबर डालकर मतदाता अपने बीएलओ से बात कर सकते हैं।

Image

बिहार में चुनाव तारीखों का ऐलान हो गया है।(फोटो सोर्स: टाइम्स नाउ डिजिटल)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव 6 और 11 नवंबर को दो फेज में होंगे। वहीं, 14 नवंबर को परिणाम सामने आएंगे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार में चुनाव सबसे सरल हों यह हमारा उद्देश्य है। बिहार में कुल मतदाता 7.43 करोड़ है।

चुनाव आयुग ने चुनाव के मद्देनजर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 1950 इलेक्शन कमीशन का हेल्पलाइन नंबर है। ईसी.नेट डाउनलोड करके अपना एपिक नंबर डालकर मतदाता अपने बीएलओ से बात कर सकते हैं।

चुनाव आयोग ने जानकारी दी कि 40 ऐप को मिलाकर ECI Net नाम से एक नया ऐप बनाया गया है। जिसमें सभी तरह की सुविधाएं एक जगह मिल सकेगा। ECI Net ऐप के जरिए वोटर BLO से संपर्क कर निदान कर सकता है। इसके अलावा EC का नंबप +91 STD Code 1950 पर कॉल कर अपने समस्याओं का देश के किसी भी हिस्से से निदान करा सकते हैं।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article