इलेक्शन

भतीजे आकाश आनंद के मायावती ने कतर दिए पर, उत्तराधिकारी के पद से हटाया, बसपा नेशनल कोऑर्डिनेटर पद भी छीना

Akash Anand: हाल के दिनों में आकाश आनंद की कई रैलियां सुर्खियां बनीं थीं। आकाश आनंद ने कुछ विवादित बयान भी दिए थे, जिसे लेकर केस भी दर्ज हुआ था।

Image

मायावती के भतीजे आकाश आनंद

Akash Anand: लोकसभा चुनाव के बीच बसपा प्रमुख मायावती ने एक ऐसा फैसला लिया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। अपने जिस भतीजे के मायावती ने अपान उत्तराधिकारी और बसपा का कोऑर्डिनेटर घोषित किया था, उससे अब सारे पद वापस ले लिए हैं। आकाश आनंद हाल के दिनों में अपने भाषणों को लेकर चर्चा में थे।

आकाश आनंद से मायावती ने वापस लिए सभी पद

आकाश आनंद को मायावती ने अपरिपक्व बताते हुए उन्हें सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। मायावती ने लिखा- विदित है कि बीएसपी एक पार्टी के साथ ही बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान तथा सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है जिसके लिए मान्य. श्री कांशीराम जी व मैंने खुद भी अपनी पूरी ज़िन्दगी समर्पित की है और इसे गति देने के लिए नई पीढ़ी को भी तैयार किया जा रहा है। इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।

भाई पर भरोसा बरकरार

मायावती ने भले ही अपने भतीजे पर गाज गिराई हो, लेकिन वो अपने भाई पर मेहरबान ही दिखीं। मायावती ने अपने भाई को लेकर कहा- "इनके पिता श्री आनन्द कुमार पार्टी व मूवमेन्ट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेेंगेे। अतः बीएसपी का नेतृत्व पार्टी व मूवमेन्ट के हित में एवं बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।"

बयानों को लेकर चर्चा में थे आकाश आनंद

हाल के दिनों में आकाश आनंद की कई रैलियां सुर्खियां बनीं थीं। आकाश आनंद ने कुछ विवादित बयान भी दिए थे, जिसे लेकर केस भी दर्ज हुआ था।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article