इलेक्शन

BJP List: बीजेपी की 8वीं लिस्ट जारी, सनी देओल का टिकट कटा; फरीदकोट से हंस राज हंस लड़ेंगे चुनाव

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 30, 2024, 09:33 PM IST

BJP List: बीजेपी की आठवीं लिस्ट में हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट दिया गया है। वहीं परनीत कौर को पटियाला से टिकट मिला है।

Image

बीजेपी की आठवीं लिस्ट जारी

Photo : Twitter

BJP List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 8वीं लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी की आठवीं लिस्ट में पंजाब, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लिए 11 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

सनी देओल का कटा टिकट

पंजाब के गुरदासपुर से सनी देओल का टिकट काट दिया गया है। सनी देओल की जगह दिनेश सिंह बब्बू को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। 2019 लोकसभा चुनाव में सनी देओल ने बीजेपी की टिकट पर लड़ा था और कांग्रेस के उम्मीदवार सुनील जाखड को हरा कर वो सासंद बने थे।

bjp list.

bjp list.

हंस राज हंस को फरीदकोट से टिकट

हंस राज हंस को इस बार फरीदकोट लोकसभा सीट से बीजेपी ने मैदान में उतारा है, इससे पहले हंस राज हंस नॉर्थ वेस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से सांसद थे। सूची में पश्चिम बंगाल के बीरभूम से पूर्व आईपीएस अधिकारी देबाशीष धर को मैदान में उतारा गया है।

कई दलबदलुओं को टिकट

हाल ही में कांग्रेस से शामिल हुए रवनीत बिट्टू को लुधियाना लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है। हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर मौजूदा सांसद सुशील रिंकू बीजेपी में शामिल हुए थे, उनको भी जालंधर से टिकट दिया गया है। पटियाला से परनीत कौर को टिकट दिया गया है। परनीत कौर भी हाल ही में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थी।

ओडिशा से किसे टिकट

भाजपा ने ओडिशा के जाजपुर संसदीय क्षेत्र से डॉ. रबिन्द्र नारायण बेहरा, कंधमाल से सुकांत कुमार पाणिग्रही और कटक से भर्तृहरि महताब को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा ने पश्चिम बंगाल के झारग्राम संसदीय क्षेत्र से प्रणत टुडू और बीरभूम से देबाशीष धर को उम्मीदवार बनाया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article