इलेक्शन

BJP Candidate List: बीजेपी की छठी लिस्ट जारी, दौसा से मिला कन्हैया लाल मीणा को टिकट

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 26, 2024, 03:48 PM IST

BJP Candidate List: बीजेपी ने राजस्थान के दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है।

Image

बीजेपी की छठी लिस्ट जारी

Photo : PTI

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी की छठी लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें से दो राजस्थान से हैं।

दौसा से कन्हैया लाल मीणा को टिकट

भाजपा ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए छठी उम्मीदवार सूची जारी की। छठी सूची में राजस्थान की दो और मणिपुर की एक सीट के लिए नामों का ऐलान किया गया है। बीजेपी ने राजस्थान की दौसा लोकसभा सीट से कन्हैया लाल मीणा और करौली-डोलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को मैदान में उतारा है। थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को इनर मणिपुर सीट से मैदान में उतारा गया है।

बीजेपी कैंडिडेट लिस्ट

क्रमांकलोकसभा सीटउम्मीदवार
1.दौसाकन्हैया लाल मीणा
2.करौली-डोलपुरइंदु देवी जाटव
3.इनर मणिपुरथौनाओजम बसंत कुमार सिंह

तीनों सीटों पर मौजूदा सांसदों का टिकट कटा

बीजेपी ने इन तीनों सीटों से अपने सभी मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है। इसमें केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह भी शामिल हैं, जिनकी जगह थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को लिया गया है। राजस्थान की दो सीटों पर भाजपा ने मौजूदा सांसद मनोज राजोरिया (करौली-डोलपुर सीट) और जसकौर मीणा (दौसा) को हटा दिया।

भाजपा ने कितने उम्मीदवार किए घोषित

भाजपा ने अब तक लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 401 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। देशभर में आम चुनाव 19 अप्रैल से 1 जून के बीच होने हैं। नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article