इलेक्शन

BJP Seventh List: बीजेपी उम्मीदवारों की 7वीं लिस्ट जारी, अमरावती से नवनीत राणा को मिला लोकसभा टिकट

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 27, 2024, 08:12 PM IST
Image

बीजेपी ने अमरावती संसदीय सीट से मौजूदा सांसद नवनीत राणा को उम्मीदवार बनाया

KEY HIGHLIGHTS
  • बीजेपी की 7वीं लिस्ट जारी हो गई, इसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक से एक-एक उम्मीदवार की घोषणा
  • उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद नवनीत राणा विवादों में थीं
  • इसके बाद नवनीत राणा के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी


BJP Seventh List Released: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बीजेपी खासी सक्रिय है और इसी क्रम में बीजेपी की 7वीं लिस्ट जारी हो गई, इसमें महाराष्ट्र और कर्नाटक से एक-एक उम्मीदवार की घोषणा की गई है वहीं इस लिस्ट में महाराष्ट्र की अमरावती सीट से नवनीत राणा और कर्नाटक की चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को प्रत्याशी बनाया गया है।

गौर हो कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद नवनीत राणा विवादों में घिर गई थीं, और इसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई थी।

नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा सांसद हैं

नवनीत राणा अमरावती से मौजूदा सांसद हैं और साल 2019 में उन्होंने शिवसेना के आनंदराव अडसुल को हराकर निर्दलीय जीत हासिल की थी,वहीं कर्नाटक के चित्रदुर्ग से गोविंद करजोल को उम्मीदवार बनाया गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी की थी

इससे 1 दिन पहले यानी 26 मार्च को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की थी जिसमेंराजस्थान से दो और मणिपुर से एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है थी पार्टी ने राजस्थान के दौसा संसदीय क्षेत्र से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर लोकसभा सीट से इंदू देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया है वहीं दौसा सीट से वर्तमान सांसद जसकौर मीणा का पार्टी ने टिकट काट दिया है। मणिपुर के इनर मणिपुर संसदीय क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इनर मणिपुर सीट से भाजपा ने केंद्रीय मंत्री राजकुमार रंजन सिंह का भी टिकट काट दिया है। पार्टी ने उनके स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री बसंत कुमार सिंह पर भरोसा जताया है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article