इलेक्शन

BJP List for Haryana: बीजेपी की 5वीं लिस्ट जारी: हरियाणा के कुरूक्षेत्र से नवीन जिंदल तो हिसार से रणजीत चौटाला, जानें राज्य में और किसे मिला टिकट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 24, 2024, 09:39 PM IST

Haryana BJP Lok Sabha Candidate 2024 Name:लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पांचवीं लिस्ट में हरियाणा की 4 लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं।

Image

हरियाणा बीजेपी लोकसभा चुनाव उम्मीदवार लिस्ट 2024

Haryana BJP Lok Sabha Candidate 2024 Name:लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की पांचवीं लिस्ट जारी हो गई है, इसमें हरियाणा की बात करें तो राज्य की 4 लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किए हैं, इसमें कुरूक्षेत्र सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल को टिकट मिल गया है।

हिसार सीट से रणजीत चौटाला को टिकट मिला है तो वहीं कुरूक्षेत्र सीट से कांग्रेस के पूर्व सांसद नवीन जिंदल को टिकट दिया गया है, गौर हो कि 24 मार्च को ही कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और बीजेपी में शामिल हुए।

क्रम संख्यालोकसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नाम
1कुरूक्षेत्रनवीन जिंदल
2हिसाररणजीत चौटाला
3सोनीपतअरविंद कुमार शर्मा
4रोहतकमोहन लाल बडोली

नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र सीट से बीजेपी टिकट मिलने का पहले से ही था कयास

नवीन जिंदल को राज्य की कुरूक्षेत्र सीट से बीजेपी टिकट मिलने के कयास पहले से ही लगाए जा रहे थे और ऐसा हुआ भी, पार्टी में शामिल होते ही उनके टिकट की घोषणा हो गई। गौर हो कि बीजेपी की अब तक कुल चार लिस्ट जारी की जा चुकी हैं इस पांचवीं लिस्ट में यूपी-बिहार जैसे राज्यों के अलावा कई अन्य राज्यों के भी उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article