इलेक्शन

'BJP-JDU ने बिहार के युवाओं के हर अवसर को छीना', मल्लिकार्जुन खरगे बोले- अब 'न्याय संकल्प' को दोहराने का आ गया समय

Bihar Elections 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि भाजपा और जदयू ने पिछले 20 वर्षों के अपने शासन में बिहार के युवाओं से हर अवसर और सपना छीन लिया, लेकिन अब राज्य के आत्मसम्मान को बहाल करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि उद्योग क्षेत्र में रोजगार के मामले में बिहार देश में 23वें स्थान पर है।

Image

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (फाइल फोटो)

Bihar Elections 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने पिछले 20 वर्षों के अपने शासन में बिहार के युवाओं से हर अवसर और सपना छीन लिया, लेकिन अब राज्य के आत्मसम्मान को बहाल करने का समय आ गया है। खरगे ने कहा कि अब महागठबंधन के ‘न्याय संकल्प’ को दोहराने का समय आ गया है।

खरगे ने क्या कुछ कहा?

कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ बिहार के लोग जहां भी जाते हैं, मेहनत और हुनर से उन शहरों की किस्मत चमका देते हैं। लेकिन वे अपने बिहार की तक़दीर अब तक क्यों नहीं बदल पाए? क्योंकि बीते 20 सालों में भाजपा-जदयू ने बिहार के युवाओं से हर मौका, हर सपना छीन लिया। उन्हें मज़दूरी करने के लिए मजबूर कर दिया गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उद्योग क्षेत्र में रोजगार के मामले में बिहार देश में 23वें स्थान पर है। पूरे राज्य में सिर्फ 1.3 लाख लोग ही इस क्षेत्र में काम करते हैं, जिनमें से केवल 36,135 स्थायी कर्मचारी हैं। अब वक्त है बदलाव का, बिहार का स्वाभिमान फिर जगाने का है।’’ खरगे ने एक तस्वीर साझा की, जिसमें बिहार में युवाओं के विकास के लिए ‘महागठबंधन’ द्वारा किए गए वादे शामिल हैं। महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा भी शामिल है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article