इलेक्शन

'RJD ने कांग्रेस को कट्टा दिखाकर CM पद किया हासिल', आरा में PM मोदी बोले- महागठबंधन में है भारी अंतर्कलह

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'महागठबंधन' पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार में महागठबंधन में भारी अंतर्कलह है और राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री उम्मीदवार का पद हासिल किया। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ गया है। ना घोषणा पत्र में कांग्रेस की सुनी गई, ना प्रचार में उनकी पूछ हो रही है।

Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में चुनावी जनसभा को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4India)

Photo : Twitter

Bihar Election 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए 'महागठबंधन' पर जमकर निशाना साधा और दावा किया कि बिहार में महागठबंधन में भारी अंतर्कलह है और राजद ने कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर मुख्यमंत्री उम्मीदवार का पद हासिल किया।

PM मोदी ने RJD पर लगाए गंभीर आरोप

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि मुख्यमंत्री पद के लिए राजद नेता का नाम तय हो, लेकिन राजद ने भी मौका नहीं छोड़ा और कांग्रेस की कनपट्टी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी कर लिया और घोषणा करवाई। उन्होंने कहा कि राजद-कांग्रेस में झगड़ा भयंकर बढ़ गया है। ना घोषणा पत्र में कांग्रेस की सुनी गई, ना प्रचार में उनकी पूछ हो रही है। चुनाव से पहले ही इतनी घृणा बढ़ गई है कि चुनाव के बाद ये एक दूसरे का सिर फोड़ने लगेंगे। इसलिए हमेशा याद रखिए, ऐसे लोग बिहार का भला कभी नहीं कर सकते।

PM मोदी ने क्या कुछ कहा

पीएम मोदी ने कहा कि राजग ने विकसित बिहार के लिए एक ईमानदार और दूरदर्शी घोषणापत्र दिया है। हर वादा, हर योजना बिहार के तेज विकास को समर्पित है। एक तरफ राजग का ईमानदार घोषणापत्र है, तो उधर जंगलराज वाले हैं। इन्होंने अपने घोषणापत्र को भी झूठ का, छल-कपट का, लोगों की आंखों में धूल झोंकने का दस्तावेज़ बना दिया है।

'बिहार का युवा, बिहार में ही करेगा काम'

उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा, बिहार में ही काम करेगा, बिहार का नाम करेगा। इसके लिए हमने आने वाले वर्षों में एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान किया है, और ये कैसे होगा इसका प्लान भी जनता जनार्दन के सामने रख दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि आज दुनिया में मेड इन इंडिया बहुत उत्साह है। हमारा लक्ष्य है, बिहार भी मेक इन इंडिया का केंद्र बने। इसके लिए हम हजारों लघु और कुटीर उद्योगों का नेटवर्क और मजबूत करेंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article