इलेक्शन

VIDEO: बिहार में रैली के दौरान अचानक धंसने लगा मंच, गिरते-गिरते बचे राहुल, मीसा ने दिया सहारा

मीसा भारती मंच पर राहुल गांधी को उनकी सीट की ओर ले जा रही थीं, तभी अस्थायी मंच का एक हिस्सा झुक जाने के कारण राहुल गिरते-गिरते बचे।

Image

मंच धंसने लगा, बचे राहुल

Rahul Gandhi in Bihar: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी सोमवार को उस समय बाल-बाल बच गए जब बिहार में उनकी एक चुनावी रैली के लिए बनाए गए मंच का एक हिस्सा झुक गया और धंसते-धंसते बचा। राहुल गांधी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार मीसा भारती के लिए प्रचार करने राज्य की राजधानी के बाहरी इलाके पालीगंज आए थे।

अचानक धंसने लगा मंच

मीसा भारती मंच पर राहुल गांधी को उनकी सीट की ओर ले जा रही थीं, तभी अस्थायी मंच का एक हिस्सा झुक जाने के कारण राहुल को संतुलन बनाने की कोशिश करते हुए देखा गया। वह गिरते-गिरते बचे। तभी मीसा भारती ने तुरंत राहुल गांधी का हाथ पकड़ लिया, जिससे उन्हें अपना संतुलन बनाने में मदद मिली और उन्होंने मदद के लिए दौड़े सुरक्षाकर्मियों से मुस्कराते हुए कहा कि राहुल ठीक हैं। इसके बाद दोनों मंच से दूसरी तरफ चले गए।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article