इलेक्शन

Begusarai Assembly Elections 2025: क्या है बेगूसराय सीट का समीकरण, किस चरण में होगा मतदान, जानें बिहार चुनाव से जुड़े अपडेट

Begusarai Assembly Constituency: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां जोर से चल रही हैं। चुनाव की तिथियों की घोषणा होने के बाद से सियासत तेज हो गई है। पार्टियां अपनी जनता को रिझाने में लगी हुई हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 243 सीटों पर दो चरणों में चुनाव किए जाएंगे। इसमें बिहार की प्रमुख विधानसभा सीट बेगूसराय भी शामिल है। आइए आपको इस सीट और यहां होने वाले चुनाव के बारे में बताएं।

Image

बेगूसराय विधानसभा चुनाव (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

Begusarai Assembly Constituency (बेगूसराय विधानसभा सीट): बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा चुका है। बिहार की 243 सीटों पर विधानसभा चुनाव 2025 दो चरणों में आयोजित किये जाएंगे। पहले चरण के चुनाव 6 नवंबर और दूसरे चरण के चुनाव 11 नवंबर को होंगे। इसके बाद 14 नवंबर को मतगणना होगी। चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 470 वरिष्ठ अधिकारियों को ड्यूटी पर लगाने की तैयारी कर ली गई है। आइए अब आपको बिहार विधानसभा चुनाव में बेगूसराय विधानसभा सीट - 146 पर चुनाव की तिथि और क्षेत्र के बारे में बताएं।

कब बनी बेगूसराय विधानसभा सीट

बेगूसराय विधानसभा सीट (146) का गठन 1951 में हुआ था। यहां पहली बार चुनाव 1952 में हुआ, जब बेगूसराय के पहले विधायक के तौर कांग्रेस पार्टी के सरयू प्रसाद सिंह को चुना गया। 1962 तक कांग्रेस का कब्जा रहा। लेकिन 1967 स्वतंत्र राजनीतिज्ञ पार्टी ने सीट पर जीत हासिल की। 1952 से 2020 तक यहां 18 बार चुनाव हुए, जिसमें सबसे अधिक बार जीत का परचम कांग्रेस (7) ने लहराया है। जबकि भाजपा की दो बार जीत हुई।

कब होगा बेगूसराय सीट पर चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी गई है। बिहार में दो चरणों में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। पहले चरण के मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण में मतदान 11 नवंबर को होगा। बता दें कि बेगूसराय विधानसभा सीट पर चुनाव पहले चरण यानी 6 नवंबर को होंगे, जिसमें जनता अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देगी।

बेगूसराय चुनाव के रिजल्ट

बेगूसराय विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा से कुंदन सिंह चुनाव में उतरे और 2015 में इस सीट पर जीत हासिल करने वाले कांग्रेस के अमित भूषण को हराया। इस चुनाव में कुंदन कुमार सिंह ने 74217 वोट हासिल किए, जबकि अमिता भूषण को 69,663 वोट मिले।

कैंडिडेटपार्टी का नामवोट
कुंदन कुमार सिंहBJP 74,217
अमित भूषण INC69,663
राजेश कुमार IND 18,002

बेगूसराय विधानसभा सीट पर जातीय समीकरण

बेगूसराय विधानसभा सीट पर 2020 में हुए चुनाव पर रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 3,36,598 थी। इस संख्या में से 55.63 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया था। 2024 में यह संख्या बढ़कर 3,59,529 हो गई है। इसमें अनुसूचित जाति के मतदाता 15.67 प्रतिशत हैं, जबकि मुस्लिम मतदाता 13.9 प्रतिशत हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article