इलेक्शन

Election Yatra: बिहार के 'मधुबनी' पहुंची 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'इलेक्शन यात्रा', कैसा है यहां जनता का मिजाज?

Bihar Assembly Election: बिहार में पहले चरण के लिए 6 नवंबर को वोटिंग होनी है। लेकिन सियासी वार-पलटवार जारी है वोटर्स का मिजाज कैसा है, ये जानने के लिए 'टाइम्स नाउ नवभारत' की इलेक्शन यात्रा 5 नवंबर यानी मंगलवार को 'मधुबनी' पहुंची...

Image

बिहार के 'मधुबनी' पहुंची 'टाइम्स नाउ नवभारत' की 'इलेक्शन यात्रा'

Bihar Assembly Election: टाइम्स नाउ नवभारत की 'इलेक्शन यात्रा' 5 नवंबर यानी मंगलवार को बिहार के 'मधुबनी' पहुंची है जिसने यहां की जनता से उनकी राय ली और यहां हवा का रूख किस ओर है इसे जानने का प्रयास किया। बिहार चुनाव में फर्स्ट फेज की वोटिंग से पहले राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर फिर प्रजेंटेशन देकर बड़ा दावा कर दिया..मोदी सरकार को वोट चोर कहा..तो वहीं ब्राजील की मॉडल का नाम हरियाणा की वोटर लिस्ट में दिखाया..और आरोप लगाया कि वोट चोरी का जो खेल हरियाणा में हुआ, वो बिहार में भी होगा, राहुल के इस दावे पर बिहार से लेकर पूरे देश की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है..

सवाल है कि बिहार में पहले चरण के चुनाव से ठीक पहले वोट चोरी का मुद्दा जोरशोर से उछालना..क्या महागठबंधन की हार से पहले की हताशा है?क्या राहुल और तेजस्वी को लगने लगा है कि चुनाव में NDA का पलड़ा भारी है तो ठीकरा वोट चोरी पर फोड़ दो? राहुल के इस नए दावे में कितना सच और कितना झूठ है? ऐसे तमाम सवालों के जवाब जानने के लिए सीधे चलते हैं मधुबनी की जनता के बीच...

तेजस्वी चंपारण में पीएम मोदी की स्टाइल में वोट मांगते दिखे, बोले- 'जिस मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे उसी में नौकरी का मैसेज आएगा' उन्होंने कहा 'इस बार देखिए लालटेन जलाइए..लालटेन जलेगा..तो नौजवान भाइयों, जिस फोन से आप रिकॉर्डिंग कर रहे हो उसी फोन में नौकरी का मैसेज आएगा'

वहीं बिहार सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि 'अगले 5 वर्षों के लिए हमलोगों ने तय कर दिया है..कि एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दे दिया जाएगा..तब आप समझ लीजिए सरकारी नौकरी भी और रोजगार भी..सब तरह का इसी तरह से हम लोगों ने काम किया..पहले वाला कुछ करता था जी..' नीतीश एक करोड़ नौकरी देने की हुंकार भर रहे..तो वोट चोरी को मुद्दा बनाकर प्रियंका गांधी वाड्रा नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान कर रहीं हैं। वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि 'यूपी की जनता ने अवध में हरा दिया इन्हें..अब यहां मगध के लोग भी इन्हें हराएंगे..'

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article