इलेक्शन

Bhabanipur, Ballygunge, Kolkata Port Election Results 2026 LIVE: भवानीपुर में सुवेंदु ने ममता को दी शिकस्त; बालीगंज और कोलकाता पोर्ट पर भी कांटे की टक्कर

भवानीपुर, बालीगंज, कोलकाता पोर्ट चुनाव रिजल्ट 2026, Kolkata District Constituency West Bengal Election Vote Counting Live Updates:पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी हार गई हैं। उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने 15000 से ज्यादा वोटों के अंतर से शिकस्त दी। वहीं बालीगंज और कोलकाता पोर्ट में भी मामला बहुत करीबी हो सकता है। आइए जानें सभी सीटों का हाल....

Image

भवानीपुर, बालीगंज, कोलकाता पोर्ट मतगणना अपडेट। (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

Bhabanipur, Kolkata Port, Ballygunge Constituency Wise 2026 Result Live Update: कोलकाता जिले की भवानीपुर, बालीगंज और कोलकाता पोर्ट भी हैं। भवानीपुर तो पूरे राज्य की सबसे हॉट सीटों में शुमार है। खुद ममता बनर्जी यहां से चुनावी मैदान में थीं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

भवानीपुर विधानसभा सीट 2026 LIVE: (Bhabanipur Constituency)

पश्चिम बंगाल में चुनाव भले ही 294 सीटों पर हुए हों, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर विधानसभा की है। प्रदेश की सबसे हॉट सीट कही जा रही इस सीट पर ममता बनर्जी और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर थी। इस टक्कर में भवानीपुर की जनता (Bhabanipur Assembly Result) ने ममता बनर्जी को ठुकरा दिया है वो इस सीट पर सुवेंदु के हाथों से हार गईंं। यह सीट बनर्जी का सबसे सुरक्षित राजनीतिक गढ़ मानी जाती है, यहां पर दो प्रतिद्वंद्वियों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला। इस सीट से तीन बार की विधायक ममता बनर्जी, 2021 में नंदीग्राम में उन्हें हराने वाले सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ अपनी गढ़ को बचाने की कोशिश कर रही थीं, पर उन्हें हार हासिल हुई। इस सीट पर अधिकारी ने ममता दीदी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।यहां से तीन बार की विधायक ममता बनर्जी का सीधा मुकाबला विपक्ष के नेता और भाजपा के दिग्गज नेता अधिकारी से था, जिन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर 2021 में नंदीग्राम में ममता को हराकर सनसनी फैला दी थी।

कोलकाता नगर निगम के आठ वार्डों में फैली भवानीपुर सीट को अक्सर ’मिनी इंडिया’ कहा जाता है, जहां बंगाली, गुजराती, मारवाड़ी, जैन, सिख, मुस्लिम और बिहार-झारखंड से आए प्रवासी समुदायों की विविध आबादी रहती है। ऐसे में अब देखना होगा कि लोग किसे पसंद करते हैं।

बालीगंज विधानसभा सीट 2026 LIVE: (Ballygunge Constituency)

कोलकाता जिले के दक्षिणी हिस्से में आने वाली बालीगंज विधानसभा सीट अपने आप में अनोखी है। यहां शहर के सबसे पॉश इलाके भी हैं तो उच्च-मध्यम वर्ग के लोगों के घरों के साथ ही झुग्गी-झोपड़ियां भी शामिल हैं। इस विधानसभा में लगभग 2.75 लाख मतदाता हैं। इनमें उर्दू भाषी मुस्लिम, बंगाली भाषी हिंदू, गैर-बंगाली हिंदू के साथ ही इसाइयों की भी छोटी आबादी शामिल है। यह सीट 1977 से वामपंथियों का गढ़ रही थी। फिर 2006 में टीएमसी ने इस पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। 2021 में टीएमसी नेता सुब्रता मुखर्जी ने 1,06,585 वोटों से जीत हासिल की।भाजपा पार्टी के लोकेनाथ चटर्जी दूसरे स्थान पर रहे । जीत का अंतर 75,359 वोटों का था। फिर उनके निधन के बाद 2022 में हुए उपचुनाव में टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने यहां से 50,996 वोटों से जीत दर्ज की थी। वहीं, तब दूसरे स्थान पर सीपीआई (एम) पार्टी की सायरा शाह हलीम रहीं । जीत का अंतर 20,056 वोटों का था। अब बाबुल सुप्रियो के राज्यसभा जाने के बाद टीएमसी ने यहां से शोभनदेब चट्टोपाध्याय को अपना उम्मीदवार बनाया है, वहीं, भाजपा से शतरूपा, कांग्रेस से रोहन मित्रा, सीपीएम से आफरीन बेगम, बहुजन समाज पार्टी ने डोला सरकार को यहां से चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि क्या शोभनदेब चट्टोपाध्याय टीएमसी की विरासत को आगे ले जा पाते हैं या फिर भाजपा यहां टीएमसी के गढ़ में सेंध लगा पाती है।

Live Updates:

कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट 2026 LIVE: (Kolkata Port Constituency)

पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास के लिहाज से हुगली नदी के किनारे बसी कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट राज्य में काफी मायने रखती है। यहां बंगाल के पड़ोसी राज्यों से आए लोगों की काफी ज्यादा आबादी है। इसके अलावा यहां अल्पसंख्यक समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां टीएमसी का लंबे समय से प्रभाव रहा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों का इतिहास उठाकर देखें तो टीएमसी यहां से लगातार जीतती आई है। फिलहाल सत्तारूढ़ दल के फिरहाद हकीम यहां से विधायक हैं।

2021 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने भाजपा के अवध किशोर गुप्ता को मात दी थी। हकीम ने 68,554 वोटों से वो चुनाव जीता था। भाजपा और टीएमसी के अलावा, इस सीट पर कांग्रेस का भी अच्छा प्रभाव है। इस बार यहां टीएमसी के फिरहाद हकीम, भाजपा के राकेश सिंह, CPIM के फैयाज अहमद खान और कांग्रेस के आकिब गुलजार चुनावी मैदान में हैं।

Live Updates:

-कोलकाता पोर्ट सीट से TMC के फिरहाद हकीम अब रुझानों में आगे चल रहे हैं, बीजेपी के राकेश सिंह पीछे

-कोलकाता पोर्ट सीट से अब हकीम फिरहाद के मुकाबले बीजेपी के राकेश सिंह आगे निकले

-कोलकाता पोर्ट विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार फिरहाद हकीम शुरुआती रुझानों में आगे

Shiv Shukla
शिव शुक्ला author

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभ... और देखें

End of Article