तमिलनाडु में थलपति ने लिखी TVK की 'विजयगाथा'; स्टालिन ने दिया इस्तीफा, जनता का जताया आभार
तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी, दक्षिण भारत के इन तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सोमवार को मतगणना हुई। पुडुचेरी में जहां इस बार 91.23% का ऐतिहासिक रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है, वहीं तमिलनाडु में भी आजादी के बाद से अब तक का सर्वाधिक 85.1% मतदान हुआ है। केरल में 79.63% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर LDF और UDF के बीच कड़े मुकाबले की आशंका जताई थी। इन आंकड़ों को राजनीतिक विश्लेषक सत्ता विरोधी लहर या किसी बड़े सांगठनिक बदलाव के रूप में देख थे, जिसने चुनावी नतीजों को लेकर उत्सुकता और अधिक बढ़ा दी।
तमिलनाडु में थलपति ने लिखी TVK की 'विजयगाथा'; स्टालिन ने दिया इस्तीफा, जनता का जताया आभार
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम 2026 लाइव: वोट काउंटिंग अपडेट यहाँ देखें
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ गठबंधन पिछले एक दशक से सत्ता में काबिज वामपंथी LDF को बेदखल करने में कामयाब रहा। जहां एग्जिट पोल्स एक कांटे की टक्कर का अनुमान लगा रहे थे, वहां UDF ने एकतरफा जीत दर्ज की।
असम विधानसभा चुनाव 2026 मतगणना के लाइव अपडेट: यहाँ देखें
मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा
तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी के तमाम मतगणना केंद्रों पर 8 बजे से मतपेटियां खुलेंगी। उसके पहले सभी राज्यों में मतगणना के लिए त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य सशस्त्र पुलिस तैनात की गई है।
Election Commission of India पर केरल (Kerala Election Results) और तमिलनाडु (TN Election Results) का रिजल्ट कैसे देखें
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ब्राउज़र खोलें और Election Commission की वेबसाइट पर जाएं: https://results.eci.gov.in
- होमपेज पर आपको अलग-अलग चुनाव (जैसे Assembly Elections / General Elections) दिखाई देंगे। जिस चुनाव का रिजल्ट देखना है, उसे चुनें।
- अब राज्यों की सूची में से: Kerala या Tamil Nadu में से अपना राज्य चुनें।
- आपको कई ऑप्शन मिलेंगे, जैसे: Constituency-wise Result (विधानसभा क्षेत्र अनुसार), Party-wise Result (पार्टी अनुसार), Candidate-wise Result (उम्मीदवार अनुसार)
- अब आप: हर सीट पर कौन जीत रहा है, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलीं, वोट प्रतिशत और मार्जिन, सब कुछ लाइव देख सकते हैं।
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: स्टालिन ने दिया इस्तीफा
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: स्टालिन ने स्वीकारी हार, जताया जनता का आभार
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: TVK को फिल्मों की लोकप्रियता की वजह से वोट नहीं मिले- संपत
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: एक परिवार से तीन विजेता
results.eci.gov.in, Kerala, TN Election Result Date 2026: कांग्रेस जल्द करेगी मुख्यमंत्री पद का फैसला- वेणुगोपाल
पुडुचेरी चुनाव: BJP ने मनसुख मांडविया को पार्टी पर्यवेक्षक किया नियुक्त
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव: टीवीके को दो सीट पर जीत मिली
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री रंगासामी थट्टनचावडी, मंगलम से जीते
स्टालिन ने हार की स्वीकार, बोले- जनता के फैसले को नमन
केरल में एलडीएफ की हार ‘विजयन युग' का अंत
पुडुचेरी में विजय की TVK ने दो सीटों पर दर्ज की जीत
DMK नेता नेहरू ने लगाई जीत की हैट्रिक
द्रविड़ मुनेत्र कषगम के वरिष्ठ नेता और नगरपालिका प्रशासन मंत्री के एन नेहरू तिरुची पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचत घोषित हुये हैं और उन्होंने लगातार तीसरी बार इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कड़ी टक्कर वाले इस चुनाव में नेहरू ने 88,235 वोट हासिल किए और उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं टीवीके उम्मीदवार के जी राममूर्ति को 4,786 वोटों के अंतर से हराया।
