Bengal Election Result 2026: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज अग्रवाल ने मतगणना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी। मनोज अग्रवाल ने बताया कि मतगणना (vidhan sabha chunav parinam 2026) हॉल के अंदर मौजूद सभी अधिकारी और कर्मचारी, चाहे वे केंद्र सरकार के हों या राज्य सरकार के, पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे। इसमें रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर (ARO) भी शामिल हैं।
जैसे हुआ मतदान वैसे शांतिपूर्ण हो मतगणना-CEO
अगर किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही या गड़बड़ी सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जैसे पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, वैसे ही मतगणना की प्रक्रिया भी पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष होगी। सभी नियमों और प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाएगा, ताकि किसी को भी शिकायत का मौका न मिले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों, पार्टी एजेंट्स और आम जनता से अपील की कि वे सहयोग करें और शांति बनाए रखें।
प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर स्थिति पर बारीकी से नजर-मुख्य चुनाव अधिकारी
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसे सही तरीके से पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन पूरी तरह तैयार है और हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि मतगणना के दौरान कोई अव्यवस्था न हो।
अंत में मनोज अग्रवाल ने विश्वास जताया कि मतगणना पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगी और कहीं भी किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। उन्होंने सभी से अपील की कि अफवाहों से बचें और जिम्मेदारी के साथ इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें।
