Beed Lok Sabha Chunav 2024 Parinam: महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट पर मतगणना पूरी हो चुकी है। इस सीट पर लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को वोटिंग हुई है। बीड सीट पर 15 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमां रहे थे। लेकिन, बीजेपी की पंकजा गोपीनाथ राव मुंडे को कांटे की टक्कर के बीच जीत नशीब हुई। पंकजा को 618052 वोट और एनसीपी के बजरंग सोनवणे को 612911 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत हार का अंतर महज 5141 वोट रहा।
बीड सीट पर कौन हैं कैंडिडेट
- बजरंग मनोहर सोनवणे - एनसीपी
- पंकजा गोपीनाथराव मुंडे - बीजेपी
- सिद्धार्थ राजेंद्र टाकणकर - बसपा
- अशोक भागोजी थोरात - बहुजन महा पार्टी
- अशोक सुखदेव हिंगे - वंचित बहुजन आघाडी
- शमशेर खान साहब खान पठान - निर्दलीय
- शेख तौसीफ अब्दुल सत्तार - नर्दलीय
- गफ्फारखान जब्बारखान पठान - निरद्लीय
- नाजम खान जब्बार खान पठान - निर्दलीय
- सतीश पद्माकर कापसे - निर्दलीय
- दत्ता सुदाम गायकवाड़ - नर्दलीय
- गोकुल बापूराव सवासे - निर्दलीय
- एडवोकेट गणेश नवनाथराव करंडे - निर्दलीय
- शेख यशेद शेख तैय्यब - निर्दलीय
- जावेद सिकंदर मोमिन - निर्दलीय
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे
पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की बीड लोकसभा सीट से भाजपा ने प्रितम गोपीनाथराव मुंडे को उम्मीदवार बनाया था। जिन्हें 6 लाख, 35 हजार, 995 वोट मिले थे। वहीं एनसीपी से सुरेश रामचंद्र धास को 1 लाख, 36 हजार, 454 वोट मिले थे। इस चुनाव में बीजेपी को जीत मिली थी।
