BabuaEBiharBa: बिहार का राजनैतिक पारा गर्माया हुआ है और विधानसभा चुनाव की खुमारी (Bihar Assembly Elections) तेजी से चढ़ने लगी है। इस सबके बीच 'टाइम्स नाउ नवभारत' ने बेगूसराय जिले के बरौनी औद्योगिक शहर का हाल लिया। वहां चुनावी हवा को भांपने की भी कोशिश की, साथ ही चुनाव को लेकर लोग क्या सोच रहे हैं यह जानने की कोशिश की। देखिए 'बबुआ ई बिहार बा...'
न जात, न धर्म..फिर नीतीश ने बिहार में क्या देखा ?'श्री बाबू' के बाद इतना सच में किसी ने नहीं किया ? बरौनी में कितना काम हुआ...कितना होने वाला है ? मोदी-नीतीश या लालू-राहुल..बरौनी में हवा किधर ? देखिए 'बबुआ ई बिहार बा' में वहां की जनता ने क्या-क्या कहा...
बरौनी गंगा के किनारे बसा है
बता दें कि बरौनी गंगा के किनारे बसा है और यह तेघड़ा विधानसभा सीट में आता है। वहीं सिमरिया स्नान के लिए लोग बरौनी होकर आते हैं।
बरौनी में इंडियन ऑयल रिफाइनरी है। साथ ही यहां पर सुधा मिल्क का बड़ा प्लांट लगा हुआ है, उत्तर बिहार का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन भी बरौनी है।
बेगूसराय जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं
बरौनी औद्योगिक शहर बेगूसराय जिले में है, बरौनी उत्तर बिहार का बड़ा औद्योगिक शहर है। यहां पर पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं 14 नवंबर को सभी 243 सीटों के नतीजे सामने आ जायेंगे। बेगूसराय जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं ये हैं- चेरिया बरियारपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी साहेबपुर कमाल, बखरी, बेगूसराय और बेगूसराय लोकसभा सीट से गिरिराज सिंह भाजपा सांसद हैं।
दो चरणों में होगा बिहार विधानसभा चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को मतदान होगा। इस चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस चरण की सीटों के उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नॉमिनेशन फार्म जमा कर सकेंगे।
