भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ रांची से चेन्नई पहुंचे। धोनी, SRH की मालकिन काव्या मारन की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने चेन्नई पहुंचे थे। इस दौरान वह चेन्नई एयरपोर्ट पर नजर आए। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी इस समारोह में शरीक हुई। काव्या मारन की शादी जाने-माने म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ हुई और धोनी उनके वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए चेन्नई पहुंचे थे। धोनी के चेन्नई पहुंचने की खबर से उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। एयरपोर्ट पर उनके आगमन को लेकर भी चर्चा देखने को मिली।
सन न्यूज ने धोनी और साक्षी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी काले सूट में बेहद आकर्षक लग रहे हैं। धोनी के अलावा इस रिसेप्शन समारोह में सितारों की महफिल सजी हुई थी। धोनी के अलावा इस वेडिंग रिसेप्शन में रजनीकांत, लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका, वर्ल्ड की नंबर वन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी शामिल रहीं।
11 नवंबर को विवाह बंधन में बंधे थे दोनों
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने बीते 11 नवंबर को ग्रीस में एक भव्य कार्यक्रम में शादी की थी।अनिरुद्ध ने इंस्टाग्राम पर अपने इस खास दिन की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, "मेरी ज़िंदगी में एक बार, ज़िंदगी भर के लिए 11.11"। अनिरुद्ध रविचंदर धनुष के साथ 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से मशहूर हुए थे। तब से उन्होंने कई बड़ी फिल्मों के लिए बेहतरीन म्यूजिक दिया। उन्होंने शाहरुख खान, पवन कल्याण और विजय जैसे बड़े एक्टर के साथ काम किया है। उनके हाल के प्रोजेक्ट्स में रजनीकांत की ' जेलर 2' शामिल है।
दूसरी तरफ काव्या की बात करें तो वह सनराइजर्स हैदराबाद की CEO और सन टीवी नेटवर्क में डायरेक्टर हैं। UK के वारविक बिजनेस स्कूल से MBA करने के बाद, वह 2019 में सन टीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर शामिल हुईं। बाद में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद में लीडरशिप की भूमिका निभाई, जिसे 2017 में उनके पिता ने खरीद लिया था।
