इलेक्शन

Assam Election Result 2026: गौरव गोगोई हारे, हिमंता को बड़ी जीत; जालुकबारी, जोरहाट, हैलाकांडी और दिसपुर सीट पर भाजपा का कब्जा

जालुकबारी, जोरहाट, बिन्नाकांडी, दिसपुर, नलबाड़ी समेत असम की VIP सीटों पर चुनाव परिणाम 2026 Updates: (Assam Seats se kaun jeet raha hai) हर बड़ी अपडेट यहां देखें।

Image

असम की प्रमुख सीटों का ताजा हाल

जालुकबारी, जोरहाट, बिन्नाकांडी, दिसपुर, नलबाड़ी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: असम विधानसभा चुनाव (Assam Election Result 2026) की सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए आज यानी सोमवार 4 मई को मतगणना हुई। राज्य में एक बार फिर भाजपा सरकार बनते दिख रही है। एनडीए को 126 में से 102 सीटें हासिल हुई, जबकि कांग्रेस गठबंधन 21 पर सिमट गई।

भाजपा 2016 और 2021 में लगातार दो बार राज्य में जीत दर्ज कर सरकार बना चुकी है। आज भाजपा ने असम में जीत हैट्रिक लगा दी है। असम विधानसभा चुनाव में कुछ हॉट सीटों पर सबकी निगाह है। चलिए जानते हैं उन हॉट और VIP सीटों के नाम क्या हैं? वहां किसे जीत मिल रही है और कौन हार का मुंह देख रहा है।

जालुकबारी

यह एक वीआईपी सीट है। क्योंकि स्वयं मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) यहां से उम्मीदवार हैं। हिमंता का इस सीट पर स्ट्रॉन्ग होल है। वह 2001 से इस सीट पर कभी भी हारे नहीं हैं। 2001, 2006 और 2011 में वह कांग्रेस के टिकट पर यहां से जीते, जबकि 2016 और 2021 में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के तौर पर यहां से जीत दर्ज की। अब देखना होगा कि क्या वह भाजपा प्रत्याशी के तौर पर भी जीत की हैट्रिक लगा पाते हैं या नहीं। मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने कुल 124996 वोट हासिल किए और उन्होंने 87701 मतों से जीत दर्ज की।

जोरहाट

जोरहाट की वीआईपी सीट पर भाजपा ने अपने दो बार के विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी को टिकट दिया, जबकि कांग्रेस ने अपने तेज-तर्रार नेता गौरव गोगोई को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि गौरव गोगोई मौजूदा सांसद हैं और लोकसभा में राहुल गांधी के बाद डिप्टी लीडर ऑफ ऑपोजिशन हैं। शुरुआती रुझानों में गौरव गोगोई ने बढ़त बनाई थी, लेकिन सभी राउंड की गिनती पूरी होने तक उन्हें 23,182 मतों के अंतर से हार मिली। भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने यह चुनाव जीता।

हैलाकांडी

हैलाकांडी से कांग्रेस ने राहुल रॉय पर दांव लगाया है और अब देखना होगा कि वह यहां से जीत दर्ज कर सीट कांग्रेस की झोली में डाल पाते हैं या नहीं। भाजपा के मिलन दास को कुल 119591 वोट हासिल हुए और उन्होंने 55817 मतों से जीत दर्ज की।

बिन्नाकांडी

बिन्नाकांडी से AIUDF के मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल उम्मीदवार हैं। वह अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। बदरुद्दीन अजमल के पक्ष में 1,19,721 वोट पड़े, जबकि असम जातिया परिषद के रेजाउल करीम चौधरी के हिस्से में 84,341 वोट पड़े। ऐसे में जीत का अंतर 35,380 मतों का था।

दिसपुर सीट

दिसपुर सीट पर भाजपा के प्रद्युत बोरदोलोई और कांग्रेस उम्मीदवार मीरा बोरठाकुर गोस्वामी के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युत बोरदोलोई ने 49667 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। अगर पक्ष में पड़े वोटों की बात करें तो प्रद्युत बोरदोलोई को 103337, जबकि मीरा बोरठाकुर गोस्वामी को महज 53670 मत मिले।

नलबाड़ी

इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयंत मल्ला बारुआ की सीधी टक्कर कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार सरमा के साथ देखने को मिली। भाजपा प्रत्याशी को 118611 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के अशोक कुमार सरमा को 58510 मत हासिल हुए। इस मुकाबले में जयंत मल्ला बारुआ ने 60,101 वोट के अंतर से जीत दर्ज की।

गौरतलब है कि असम की सभी 126 सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। राज्य में कुल 85 फीसद मतदान हुआ, जो पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा मतदान है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article