इलेक्शन

कूच बिहार पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 परिणाम LIVE Updates: माथाभांगा में निसिथ प्रामाणिक 57 हजार वोटों से जीते; दिनहाटा पर भी अजय रॉय ने मारी बाजी

माथाभांगा, दिनहाटा विधानसभा सीट कूच बिहार पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 परिणाम और वोटों की गिनती के लाइव अपडेट : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कूचबिहार जिले की हॉट सीट माथाभांगा और दिनहाटा पर भाजपा ने जीत हासिल कर ली है।

Image

माथाभांगा-दिनहाटा पर तगड़ी लड़ाई

माथाभांगा, दिनहाटा विधानसभा सीट कूच बिहार पश्चिम बंगल चुनाव 2026 वोटों की गिनती के लाइव अपडेट : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा ने एतिहासिक परिणाम हासिल किए हैं। भाजपा 2021 के बंगाल विधानसभा चुनावों के एतिहासिक परिणामों से आगे जाकर अब राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

माथाभांगा विधानसभा चुनाव (Mathabhanga Assembly Elections 2026)

Mathabhanga Assembly Elections 2026: राज्य की कूचबिहार जिले की माथाभांगा विधानसभा सीट पर भी मतगणना पूरी हो चुकी है। यहां भाजपा के नीशीथ प्रामाणिक ने करीब 143340 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने 57090 वोटों के अंतर से टीएमसी के डॉ सबलू बर्मन को हराया। जिन्हें 86250 वोट मिले। वहीं इस सीट पर तीसरे नंबर पर सीपीआईएम के खगेन चंद्र बर्मन रहे। फिलहाल यह सीट एससी आरक्षित है। इस सीट पर पहले चरण में मतदान हुआ था। 2021 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा ने कब्जा जमाया था। भाजपा के सुशील बर्मन ने यहां 1,13,249 वोटों से जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर टीएमसी के गिरिंद्र नाथ बर्मन रहे थे। इस बार भाजपा ने यहां से निसिथ प्रमाणिक को मौका दिया है। टीएमसी ने डॉ सबलु बर्मन और सीपीएम ने खगेन चंद्र बर्मन को टिकट दिया है। इस सीट के चुनावी इतिहास को देखें तो परंपरागत रूप से यहां दलित वोट बैंक निर्णायक भूमिका में रहा है।

दिनहाटा विधानसभा सीट (Dinhata Assembly Elections 2026)

दिनहाटा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अजय रॉय ने जीत दर्ज कर ली है। उनको 138255 वोट पाकर टीएमसी के उदयन गुहा को 17447 वोटों के अंतर से हराया। उदयन गुहा को 120808 मिले। बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा के निसिथ प्रामाणिक ने यहां से मात्र 57 वोटों से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया और फिर अक्तूबर 2021 में हुए उपचुनावों में यह सीट फिर से टीएमसी के पास चली गई। उपचुनाव में टीएमसी के उदयन गुहा ने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

बता दें कि कूचबिहार ही राज्य का वह जिला है जहां भाजपा ने 2021 में सबसे ज्यादा सीटें जीती थीं। इस जिले में नौ विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 2021 में भाजपा ने सात सीटों पर फतह हासिल की थी। इनमें से दिनहाटा में भाजपा प्रत्याशी निसिथ प्रमाणिक ने मात्र 57 वोट से जीत हासिल की थी।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article