UP Election Result 2022 Party Wise: यूपी चुनाव में BJP, सपा-कांग्रेस, बसपा को मिलीं कितनी सीटें, यहां देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 11, 2022, 08:06 AM IST

UP Election Result 2022 Party Wise, BJP, SP, RLD, AIMIM, BSP Seats in UP Vidhan Sabha Election/Chunav: भाजपा गठबंधन को 273 सीटों पर जीत मिली है। वहीं सपा गठबंधन को 125 सीटें मिली हैं।

UP Election Result 2022 Party Wise: यूपी चुनाव में BJP, सपा-कांग्रेस, बसपा को मिलीं कितनी सीटें, यहां देखें

UP Election Result 2022 Party Wise, BJP, SP, RLD, AIMIM, BSP Seats in UP Vidhan Sabha Election/Chunav: उत्तर प्रदेश के लिए 10 मार्च का दिन ऐतिहासिक रहा। करीब 37 साल बाद किसी सत्तारूढ़ दल ने वापसी की। 2022 के चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के लिए तैयार है। विधानसभा की 403 सीटों के लिए आए नतीजों से अगली सरकार की तस्वीर साफ हो गई है। जनता ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सरकार बनाने का मौका दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सूबे की कमान संभालेंगे। भाजपा को 255 सीटों पर जीत मिली है।

UP Election Result 2022 Party Wise: BJP, SP, RLD, AIMIM, BSP Seats

पार्टी सीटों पर बढ़त
भाजपा 255
सपा 111
कांग्रेस 2
बसपा 1

भाजपा-सपा में मुख्य मुकाबला
उत्तर प्रदेश में इस बार भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला था। सात चरणों के चुनाव-प्रचार में ऐसा कई दौर भी आया जब लगा कि दोनों दलों के बीच लड़ाई टक्कर की है और चुनाव नतीजों के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। यह स्थिति कमोबेश सात मार्च तक कायम रही लेकिन इसी दिन आए एग्जिट पोल ने बहुत हद तक चुनाव परिणाम की तरफ इशारा कर दिया। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया। पोल ऑफ पोल्स में भाजपा गठबंधन को करीब 250 सीट मिलने की बात कही गई। अंतिम चुनाव नतीजे भी इसी के करीब हो सकते हैं। 

स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हारे
यूपी चुनाव में इस बार कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। कुछ बड़े नाम जीते तो कई उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने वालों में भाजपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य फाजिलनगर सीट से चुनाव हार गए। सहारनपुर की देवबंद सीट से बृजेश सिंह एक बार फिर चुनाव जीत गए। कैराना सीट से मृगांका सिंह जीत गईं। वहीं करहल से अखिलेश यादव और जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव को जीत मिली।

End of Article