पंजाब की जनता निर्णय करेगी कौन बनेगा सीएम, अरविंद केजरीवाल ने खुद सीएम बनने की अटकलों को किया खारिज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2022, 01:38 PM IST

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को पंजाब में सीएम फेस बनाए जाने पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता फैसला करेगी सीएम पंजाब या पंजाब के बाहर का होगा।

पंजाब की जनता निर्णय करेगी कौन बनेगा सीएम, अरविंद केजरीवाल ने खुद सीएम बनने की अटकलों को किया खारिज

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सीएम चेहरा कौन होगा इस विषय पर पार्टी अगले हफ्ते ऐलान करेगी। लेकिन उससे ठीक पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खास ट्वीट किया,  मैंने कहा '@BhagwantMannको मुख्यमंत्री का चेहरा बना देते हैं! लेकिन भगवंत मान ने कहा "नहीं Sir, बंद कमरे में मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं चुनना चाहिए। Punjab की जनता Decide करेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब की 3 करोड़ जनता को फैसला करना है कि सीएम पंजाब या पंजाब के बाहर का होगा।

कांग्रेस और दूसरे दलों ने उठाए थे सवाल
कांग्रेस और दूसरे दलों की तरफ से यह सवाल उठाए जाते रहे हैं कि आखिर केजरीवाल सीएम के चेहरे का ऐलान क्यों नहीं कर रहे हैं। क्या वो खुद पंजाब का सीएम बनने का सपना देख रहे हैं। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल को यह ऐलान करने में देरी क्यों हो रही है। क्या उन्हें पंजाब में कोई शख्स नहीं मिल रहा है जिसे वो चेहरे के तौर पर पेश कर सकें। 



14 फरवरी को 117 सीटों के लिए मतदान
पंजाब में 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होगा। ओपिनियन पोल के मुताबिक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बहुमत से एक सीट दूर है। चंडीगढ़ में अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि वो 10 प्लान के जरिए पंजाब की रुपरेखा बदल देंगे। हालांकि उनके इस दावे की खिल्ली उड़ाते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि अब जब दिल्ली मॉडल फेल हो गया को वो पंजाब मॉडल की बात करने लगें। आम आदमी पार्टी को पता होना चाहिए कि पंजाब मॉडल कांग्रेस की देन है।

End of Article