Punjab Election Exit Poll 2022: पंजाब में चन्नी आ रहे हैं या भगवंत मान, जानिए किसकी बनेगी सरकार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2022, 08:51 PM IST

Punjab Election Exit Poll 2022, Punjab Chunav Exit Poll Results 2022 : पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी लेकिन उससे पहले टाइम्स नाउ-वीटो के एग्जिट पोल में जानिए यहां किसकी सरकार बन रही है।

Punjab Election Exit Poll 2022: पंजाब में चन्नी आ रहे हैं या भगवंत मान, जानिए किसकी बनेगी सरकार

Punjab Election Exit Poll 2022, Punjab Chunav Exit Poll Results 2022: पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान हुआ और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। लेकिन उससे पहले आज आपको एग्जिट पोल के जरिये अनुमान लग जाएगा कि किसकी सरकार बन रही है। पंजाब में मुख्य मुकाबला चरणजीत सिंह चन्नी की नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार और आम आदमी पार्टी के बीच माना जा रहा है। लेकिन शिरोमणि अकाली दल ने मायावती की बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और पंजाब लोक कांग्रेस, सुखदेव सिंह ढींडसा की शिअद (संयुक्त) और बीजेपी भी इस चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते है। पंजाब चुनाव के लिए टाइम्स नाउ नवभारत ने VETO के मिलकर एग्जिट पोल सर्वे किया है। आइए जानते हैं एग्जिट पोल में किसकी सरकार बन रही है।

पंजाब में कांग्रेस-22, आम आदमी पार्टी- 70, बीजेपी+ को 05, शिरोमणि अकाली दल- 19, अन्य के खाते 1 सीटें आ रही हैं। माझा रिजन में आप- 15, कांग्रसे 04, अकाली दल+ को 05,  बीजेपी+ को 01 को सीटें मिल रही है। दोआबा में आप- 11, कांग्रेस- 06, अकाली दल- 5, बीजेपी+ को 1 को सीटें मिल रही हैं। 

पंजाब में किसे कितना प्रतिश वोट मिला

आप को पंजाब में 40.43 फीसदी वोट मिल सकते हैं, उसके बाद शिअद को 23.15 फीसदी वोट मिल सकता है। कांग्रेस का वोट शेयर काफी घटकर महज 4.32 फीसदी रह सकता है। बीजेपी को 8.10 फीसदी वोट शेयर मिलने की संभावना है।

चाणक्य एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 100 से ज्यादा सीटें

चाणक्य एग्जिट पोल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की 100 से अधिक सीटों के साथ निर्णायक जीत का अनुमान लगाया है। सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल 10 सीटों पर सिमट सकती है, जबकि शिअद को केवल 6 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब के लिए आज के चाणक्य एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा को 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

पोल ऑफ पोल्स में पंजाब का एग्जिट पोल

पोल ऑफ पोल्स में पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) के लिए 66 सीटें, सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी के लिए 26 सीटें और शिअद के लिए 19 सीटें हैं। बीजेपी को चार सीटें मिलने की संभावना है, जबकि अन्य को 2 सीटें मिल सकती हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज सर्वे

दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर ग्लोबल स्टडीज द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार, आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ सकती है। सर्वे में 117 सदस्यीय विधानसभा में आप को 70 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को आप को जितनी सीटें मिलने का अनुमान है, उससे आधी भी नहीं मिल सकती है। शिरोमणि अकाली दल (शिअद) गठबंधन एक भी सीट नहीं जीत पाएगा। सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस 23.5% वोट शेयर के साथ 29 सीटें जीत सकती है। आप के 40.2% वोट शेयर के साथ 70 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि बीजेपी और उसके सहयोगी दल 15.8% वोट शेयर के साथ 17 सीटें जीत सकते हैं। शिअद गठबंधन शायद एक भी सीट न जीत पाए, हालांकि उसे 6.8% वोट मिले।

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब और आप के गढ़ भदौर से चुनाव लड़े। बीजेपी ने दर्शन सिंह शिवजोत को और आप ने डॉ. चरणजीत सिंह को टिकट दिया था। चमकौर साहिब से बसपा के हरमोहन सिंह चुनाव मैदान में थे। भदौर से पंजाब लोक कांग्रेस ने धर्म सिंह फौजी, आप ने लाभ सिंह उगोके को मैदान में उतारा था जबकि सतनाम सिंह अकाली के टिकट पर चुनाव लड़े। 

एग्जिट पोल पर बोले सुनील जाखड़

कांग्रेस नेता सुनील जाखड़ से जब पंजाब में आप की सरकार बनाने वाले एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चलो बस 3 दिन और प्रतीक्षा करें क्योंकि 10 मार्च को स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

जनादेश को स्वीकार करेंगे-भगवंत मान

भगवंत मान ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए आप के सीएम चेहरे ने सोमवार को कहा कि उनकी पार्टी लोगों के जनादेश को स्वीकार करेगी। लोगों का जनादेश कि वे अगले 5 वर्षों के लिए अपने बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों के भविष्य की बागडोर किसके हाथों में रखेंगे, मशीनों (ईवीएम) में बंद है। परिणाम 10 को आएगा, हम जनादेश को स्वीकार करेंगे। पंजाब आप अध्यक्ष और पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान धुरी सीट से चुनाव मैदान में थे। मान का सामना कांग्रेस उम्मीदवार और मौजूदा विधायक दलवीर सिंह गोल्डी से हुआ। बीजेपी ने रणदीप सिंह को मैदान में उतारा था जबकि अकाली के प्रकाश चंद्र गर्ग इस सीट से चुनाव उतारा था।

पंजाब में कांग्रेस से अब भी उम्मीदें : खुर्शीद

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कांग्रेस पंजाब में सत्ता बरकरार रखेगी। खुर्शीद ने कहा कि मुझे अभी भी पंजाब में कांग्रेस की उम्मीद है, हम 10 तारीख को नतीजे देखेंगे।

पंजाब में बीजेपी का लंबे समय तक शिरोमणि अकाली दल के साथ गठबंधन रहा लेकिन केंद्र सरकार के 3 विवादास्पद कृषि कानूनों के मुद्दों पर दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। पंजाब में बीजेपी ने इस बार पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा के नेतृत्व वाली अकाली दल (संयुक्त) से गठबंधन किया है।

End of Article