Exclusive : AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान ने बताया पंजाब के लिए अपना विजन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 18, 2022, 04:26 PM IST

पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने गए। इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत ने भगवंत मान से एक्सक्लूसिव बात की।

Exclusive : AAP के CM उम्मीदवार भगवंत मान ने बताया पंजाब के लिए अपना विजन

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) ने आखिकार पंजाब विधानसभा चुनाव में अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (18 जनवरी) को भगवंत मान को पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किया। केजरीवाल ने ‘मिस्ड कॉल’ के जरिये चलाए गए ‘जनता चुनेगी अपना सीएम’ अभियान के रिजल्ट का ऐलान एक जन सभा में की। भगवंत मान संगरूर से लोकसभा सांसद हैं।  और पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रमुख हैं। पंजाब में चुनाव लड़ने वाले प्रमुख दलों में   AAP एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने अपने मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा की है।  पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार चुने जाने के बाद भगवंत मान टाइम्स नाउ नवभारत ने बात की।

भगवंत मान ने कहा कि पिछली बार कुछ गलतियां हुई थीं लेकिन इस बार प्रचंड बहुमत लेकर आएंगे। टीम की तरह मिलकर चलेंगे। हम हर रोज सिखते है। पंजाब को ठीक करने कि लिए पंजाब के पास विशेषज्ञ लोगों हैं। बड़े-बड़े सामाजिक कार्यकर्ता हैं। खेती से विशेषज्ञ हैं। हर तरह से विशेषज्ञ से राय लेकर एक टीम बनाकर काम करेंगे। 

उनसे जब पूछा गया कि इस बार अलग किया है। उन्होंने कहा कि पिछली बार लोगों कैप्टन साहब को माना कि 2002 और 2007 वाला कैप्टन है। जिसका औरा था, लेकिन कैप्टन साहब ने जो वादे किए थे वो पूरा नहीं हुआ तो लोगों का दिल टूट गया। अब लोग खुद कह रहे हैं बहुत देख लिया इसको एक बार झाड़ू चलाना है। दिल्ली में आप की सरकार है बहुत वहां बहुत काम हो रहा है। दिल्ली पंजाब के करीब है लोग आते जाते रहते हैं उन्हें दिखता है कि वहां किस तरह से अच्छे काम हो रहे हैं। शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, बेरोजगारी पंजाब की समस्या है। यहां पर माफिया राज है सब खत्म करके लोगों को सहूलियतें देंगे, खजाना भी भड़ेंगे। जो टैक्स है उसको क्लियर करेंगे। और उन्होंने क्या कहा विस्तार से नीचे वीडियो में सुनें- 

केजरीवाल ने पत्रकारों से कहा कि 21.59 लाख प्रतिक्रियाओं में मेरे नाम सहित कई लोगों के नाम आए। मैंने पहले ही कहा था कि मैं दौड़ में नहीं हूं। हम उन वोट (जिनमें केजरीवाल का नाम है) को अमान्य घोषित कर रहे हैं। शेष बचे अन्य मतों में से 93.3 प्रतिशत लोगों ने सरदार भगवंत मान का नाम दिया था। वहीं, दूसरे नंबर पर (कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख) नवजोत सिंह सिद्धू का नाम 3.16 प्रतिशत लोगों ने दिया। पार्टी नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा चुनने के वास्ते चलाए गए इस अभियान के तहत पार्टी को 21.59 लाख प्रतिक्रियाएं मिलीं।

केजरीवाल ने कहा कि भगवंत मान को औपचारिक रूप से ‘आप’ का मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया जाता है। मान इस घोषणा के बाद भावुक हो गए। मान की मां और बहन भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं। गौर हो कि पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है और मतगणना 10 मार्च को की जाएगी।

End of Article