पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कई दिग्गज नेताओं को नहीं मिली जगह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 04:12 PM IST

Congress Star Campaigners List : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में कई दिग्गज नेताओं के नाम नहीं हैं।

पंजाब चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, कई दिग्गज नेताओं को नहीं मिली जगह

Congress Star Campaigners List : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी गई है इस लिस्ट में 30 लोगों का नाम है स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी राहुल गांधी प्रियंका गांधी का नाम शामिल है स्टार प्रचारकों की लिस्ट में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू कैंपेन कमिटी चेयरमैन सुनील जाखड़ का नाम भी शामिल है।

लेकिन स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी होते हैं उस को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है इस लिस्ट में पंजाब के कई बड़े नेता और सांसदों का नाम मिसिंग है। स्टार प्रचारकों की लिस्ट में न तो मनीष तिवारी का नाम है और न ही राज्यसभा में नेता विपक्ष रहे गुलाम नवी आजाद का। यहां तक कि अंबिका सोनी और प्रताप सिंह बाजवा के अलावा पंजाब किसी सांसद का नाम भी शामिल नहीं किया गया है।

सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि अब पंजाब कांग्रेस के कई सांसद और नेता नाराज चल रहे हैं उनमें से कई नेताओं का यह भी कहना है कि जिस हरियाणा से पंजाब का पानी का विवाद चल रहा है उस हरियाणा के 4 लोगों का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में है जबकि पंजाब की अपने लोगों को दरकिनार कर दिया गया है। साथी कई वरिष्ठ नेताओं का यह भी कहना है कि 30 लोगों के स्टार प्रचारक की सूची में दिल्ली के अमृता धवन का नाम अगर हो सकता है तो पंजाब कांग्रेस के सांसदों और मंत्रियों का नाम क्यों शामिल नहीं किया जा सकता।

कई नेताओं का आरोप है की स्टार प्रचारकों की सूची बनाते वक्त कांग्रेस नेतृत्व को अंधेरे में रखा गया और अपनी पसंद के जुनियर लोगों को शामिल कर बड़े नेताओं का अपमान किया गया है।

End of Article