Uttarakhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, हरीश रावत समेत कई की सीटें बदलीं, यहां देखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 27, 2022, 12:09 AM IST

Congress Candidate List for Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की है। इसमें हरीश रावत समेत कई की सीटें बदली गई हैं।

Uttarakhand Congress Candidate List: कांग्रेस ने जारी की तीसरी लिस्ट, हरीश रावत समेत कई की सीटें बदलीं, यहां देखें

Uttarakhand Congress Candidate List 2022 (उत्तराखंड कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची 2022): कांग्रेस ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 10 उम्मीदवारों ने नामों की घोषणा की गई है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब रामनगर की बजाय लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

इससे पहले कांग्रेस ने 24 जनवरी को 11 उम्मीदवारों की घोषणा की थी और उससे पहले कांग्रेस ने 53 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। तीसरी लिस्ट में 10 में से 5 नाम ऐसे हैं जिनकी सीटें बदली गई हैं। गौरव चौधरी दोईवाला से मोहित उनियाल की जगह चुनाव लड़ेगे। हरीश रावत लाल कुंआ से संध्या डालाकोटी की जगह चुनाव लड़ेंगे। कालाधूंगी से महेश शर्मा महेंद्र पाल सिंह की जगह चुनाव लड़ेंगे। महेंद्र पाल सिंह रामनगर से हरीश रावत की जगह लड़ेंगे। ज्वालापुर से रवि बहादुर बरखा रानी की जगह लड़ेंगे।


 

End of Article