Punjab: सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप,कहा-'अपनी पर आ गया तो एक भी जलसा नहीं करने दूंगा' [VIDEO]

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2022, 12:37 PM IST

Mohammad Mustafa News: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार और रिटायर्ड डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने विवादित बयान दिया है, इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

Punjab: सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप,कहा-'अपनी पर आ गया तो एक भी जलसा नहीं करने दूंगा' [VIDEO]

Mohammad Mustafa viral video in Punjab: पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार की तपिश बढ़ती ही जा रही है और वहां से आरोप प्रत्यारोप का दौर भी सामने आ रहा है वहां पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार (principal strategic advisor) और  रिटायर्ड डीजी मोहम्मद मुस्तफा ने विवादित बयानबाजी की है।

मोहम्मद मुस्तफा रिटायर्ड डीजी हैं और मलेरकोटला से कांग्रेस की उम्मीदवार और कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं वहीं वो सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार भी हैं।

इसको लेकर बीजेपी नेता शाजिया इल्मी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें सिद्धू के प्रमुख रणनीतिक सलाहकार मोहम्मद मुस्तफा पर धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया है।


वीडियो में दिख रहा है कि कि मोहम्मद मुस्तफा भीड़ में अपने समर्थकों के बीच किस तरीके की बयानबाजी कर रहे हैं। 

Note- {Time Now Navbharat इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है}

End of Article