World Population Day 10 countries with the lowest population in the world: 11 जुलाई को हर साल विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद है दुनिया में जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर लोगों का ध्यान खींचना है। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) ने 1989 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी लेकिन 11 जुलाई 1990 को पहली बार इसे दुनिया भर में मनाया गया। अनुमान है कि 2025 में दुनिया की आबादी 806.19 करोड़ पार कर गई है और सर्वाधिक जनसंख्या वाले देशों की लिस्ट में भारत भी शामिल है लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि दुनिया के 10 सबसे कम जनसंख्या वाले देश कौन से हैं।
वेटिकन सिटी (496 लोग)
यह विश्व का सबसे छोटा देश है जिसमें सिर्फ 496 लोग ही रहते हैं। यह कैथोलिक चर्च का धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र, पोप का मुख्यालय भी यहीं है।

World Population Day 2025 (Photo: Pixabay)
नियू (1,819 लोग)
दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित यह एक स्वशासित द्वीप राष्ट्र है जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है। यहां केवल 1819 लोग रहते हैं।
टोकेलाउ (2,506 लोग)
यह न्यूजीलैंड के अधीन एक पोलिनेशियाई द्वीप है जो अपनी पारंपरिक संस्कृति और नौकायन जीवन शैली के लिए जाना जाता है। यहां की जनसंख्या केवल 2506 है।
फॉकलैंड द्वीप समूह (3,470 लोग)
यह दक्षिण अटलांटिक में स्थित है। इस द्वीप में प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवन की भरमार है। यहां की जनसंख्या केवल 3470 है।

World Population Day 2025 (Photo: Pixabay)
मोंटसेराट (4,389 लोग)
कैरिबियन में स्थित यह द्वीप ज्वालामुखी विस्फोट के बाद आबादी में भारी गिरावट झेल चुका है। वर्तमान में इसकी आबादी 4389 है।
उत्तर अटलांटिक के एक फ्रांसीसी क्षेत्र (5,628 लोग)
यह छोटा सा द्वीपसमूह संयमित जनसंख्या और समृद्ध स्थानीय संस्कृति का नमूना है। यहां की जनसंख्या 5628 है।
तुवालू (9,646 लोग)
प्रशांत महासागर में स्थित इस देश की आबादी कुल 9646 है। यह जलवायु परिवर्तन के कारण सबसे अधिक खतरे में रहने वाला राष्ट्र है।
सेंट बार्थेलेमी (11,258 लोग)
यह कैरिबियन का एक लक्ज़री पर्यटन स्थल है जो अपनी खूबसूरत समुद्र तटों के लिए जाना जाता है। यहां की आबादी 11258 है।
वालिस और फ्युटुना (11,277 लोग)
फ्रांसीसी शासन वाले ये द्वीप पारंपरिक जीवनशैली संरक्षण के लिए प्रतिष्ठित हैं। यहां की आबादी कुल 11277 है।
नाउरु (11,947 लोग)
प्रशांत महासागर में स्थित, फॉस्फेट खानों के लिए प्रसिद्ध और दुनिया की तीसरी सबसे कम आबादी वाला स्वतंत्र राष्ट्र है। यहां की आबादी 11947 है।
