एजुकेशन

World Population Day 2025 theme: 11 जुलाई को क्यों मनाया जाता है विश्व जनसंख्या दिवस, जानें क्या है 2025 की थीम

World Population Day 2025 theme, History, Importance in Hindi: विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2025) हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। हर साल ये दिन दुनियाभर में जनसंख्या (World Population Day) के वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। जानें इस बार की क्या है थीम।

Image

World Population Day 2025 theme

World Population Day 2025 theme, History, Importance in Hindi: पिछले कुछ दशकों में विश्व जनसंख्या (World Population) में तेजी से वृद्धि ने विभिन्न चुनौतियों को जन्म दिया है, जिससे इन मुद्दों का समाधान करना महत्वपूर्ण हो गया है। विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2025) हर साल 11 जुलाई को मनाया जाता है। हर साल ये दिन दुनियाभर में जनसंख्या (World Population Day) के वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के महत्व सहित जनसंख्या-संबंधी चिंताओं के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर बताया जाता है कि कैसे अधिक जनसंख्या का पर्यावरण और इसके प्राकृतिक संसाधनों पर भारी प्रभाव पड़ता है।

विश्व जनसंख्या दिवस 2025 थीम (World Population Day 2025 Theme)

विश्व जनसंख्या दिवस को हर साल एक नई और विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। विश्व जनसंख्या दिवस 2025 की थीम युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्णा दुनिया में अपनी मनचाही फैमिली बनाने के लिए सशक्त बनाना है। 2024 में विश्व जनसंख्या दिवस की थीम थी " किसी को पीछे न छोड़ें, सभी की गिनती करें। " उससे पहले 2023 में थी लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना।

World Population Day History in Hindi

हर साल 11 जुलाई के दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। आपको बता दें कि पहली बार 11 जुलाई, 1990 के दिन विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया था। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की गवर्निंग काउंसिल द्वारा इस दिन को मनाने की घोषणा की गई थी। इसकी प्रेरणा 11 जुलाई 1987 को मिली, जब दुनिया की जनसंख्या 5 अरब तक पहुंच गई थी। इस महत्वपूर्ण घटना की स्मृति में, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) ने वर्ष 1989 में इस दिन को "विश्व जनसंख्या दिवस" मनाया जाता है। इस दिन का सुझाव डॉ. के.सी. ज़कारिया ने दिया था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article