वायरल न्यूज़

Viral Video: 80 की उम्र में देखा पहली बार समुद्र, हाथ जोड़कर किया प्रणाम, बुजुर्ग ने पानी को छुआ तो आंखों में भर आए आंसू

Viral Video: उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने 80 वर्षीय बुजुर्ग पिता को जगन्नाथ पुरी और कोणार्क के चंद्रभागा बीच की यात्रा कराई। जीवन में पहली बार विशाल समुद्र को अपने सामने देखकर बुजुर्ग पिता बेहद भावुक हो गए।

Image

समुद्र देखकर भावुक हुए बुजुर्ग

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों वीडियो वायरल होते हैं, लेकिन कुछ वीडियो (Trending Video) ऐसे होते हैं जो सीधे हमारे दिल को छू लेते हैं और आंखों में खुशी के आंसू ला देते हैं। ऐसा ही एक बेहद भावुक और सुंदर वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है, जिसमें एक बेटा अपने 80 साल के बुजुर्ग पिता को पहली बार समुद्र दिखाने ले जाता है। समुद्र को देखकर पिता इस कदर भावुक हुए कि उन्होंन उसे प्रणाम किया और गंगा जल की तरह उस पानी से खुद को पवित्र भी किया। इस नजारे को देखने के बाद लोग काभी इमोशनल भी हो रहे हैं।

    यह खूबसूरत लम्हा ओडिशा के कोणार्क स्थित प्रसिद्ध चंद्रभागा बीच का है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक शख्स अपने बुजुर्ग पिता को जगन्नाथ धाम पुरी और कोणार्क के दर्शन कराने लाए थे। 80 साल की उम्र तक उनके पिता ने कभी अपनी आंखों से समंदर की विशालकाय लहरों को नहीं देखा था। जैसे ही बुजुर्ग पिता लाठी टेकते हुए बीच के किनारे पहुंचे और समुद्र की लहरें उनके पैरों को छूने लगीं, उनका रिएक्शन देखने लायक था। उन्होंने बिना एक पल गंवाए समुद्र की लहरों को झुककर स्पर्श किया और हाथ जोड़कर प्रणाम किया। जब उनके बेटे ने मुस्कुराते हुए पूछा कि बाऊजी, आप समुद्र को प्रणाम क्यों कर रहे हैं, तो पिता ने सादगी से उत्तर दिया कि यह वही समुद्र है जिसने भगवान श्री राम के काल में लंका जाने का मार्ग प्रशस्त किया था, इसलिए यह हमारे लिए पूजनीय है। देखें वीडियो...

    भावुक करने वाला नजारा

    समुद्र की अनंत गहराई और गर्जना को देखकर बुजुर्ग पिता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने भावुक होकर कहा, "जीवन में इतना अद्भुत दृश्य मैंने सपने में भी नहीं देखा था। भगवान की कृपा है कि आज यह देखने को मिला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है जरूर बताएं।

    Kaushlendra Pathak
    कौशलेंद्र पाठकauthor

    कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

    और पढ़ें
    End of Article