टीवी मसाला

Rubina Dilaik की बर्थडे पार्टी में Farrhana Bhatt और ओरी ने मचाया गदर, एक्ट्रेस के चेहरे पर लगाया केक

Rubina Dilaik Birthday Bash: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने बीती रात अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस पार्टी में फरहाना भट्ट और ओरी ने हर किसी का ध्यान खींच लिया। दोनों ने खूब मस्ती की।

Image

rubina dilaik birthday bash (photo credit- instagram)

Rubina Dilaik Birthday Bash: टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik ) सालों से इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और काम कर रही हैं। यहां पर रुबीना ने अपने कई सारे दोस्त बनाए हैं, लेकिन इस बार रुहीना की बॉन्डिंग फरहाना भट्ट के साथ काफी चर्चा बटोर रही हैं। बीती रात रुबीना दिलैक ने अपने बर्थडे की एक शानदार पार्टी दी, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति अभिवन शुक्ला और अपने करीबी दोस्तों के साथ मनाया। इस मौके पर रुबीना ने खतरों के खिलाड़ी 15 में साथ नजर आ रहे फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) और ओरी के साथ जमकर मस्ती की। Bigg Boss 20: शो में एंट्री से पहले ट्रोल हुईं Rhiya Ahir ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोलीं- 'मैं कार्यकर्ता नहीं...'

    रुबीना दिलैक की बर्थडे पार्टी में फरहाना-ओरी की मस्ती

    फरहाना भट्ट ने रुबीना दिलैक की बर्थडे पार्टी से जुड़ी वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह रुबीना दिलैक के साथ काफी मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। पहला वीडियो रुबीना का है, जिसमें वह केक काटती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अभिनव शुक्ला भी हैं, जो अपनी पत्नी को केक खिलाते हैं। अगली वीडियो में रुबीना फरहाना भट्ट और ओरी को केक खिलाती हैं। इस मौके पर ओरी रुबीना की नाक पर केक लगा देते हैं और इस दौरान हर कोई खुशी में नाच रहा होता है। फरहाना एक तस्वीर में रुबीना और ओरी के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में तीनों की मजबूत बॉन्डिंग साफ दिखाई दे रही हैं। 'मर्डर मार दे सड़क पर...', हत्या से 2 घंटे पहले Ankit Baliyan ने पोस्ट किया था ये वीडियो, फैंस की नम हुईं आंखें

      रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट का लुक

      रुबीना दिलैक के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे पर काफी सिंपल लुक कैरी किया। रुबीना ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ व्हाइट टॉप पहना और आंखों पर बड़े ग्लासिस कैरी किए। इस लुक में वह काफी क्यूट लगीं। वहीं, फरहान भट्ट ने पिंक कलर की ड्रेस में अपने लुक को बार्बी टच दिया। बता दें कि रुबीना दिलैक और फरहाना भट्ट पहली बार खतरों के खिलाड़ी 15 में ही मिले थे। माना जा रहा था कि दोनों यहां पर खूब टशन दिखाएंगी, लेकिन असल में दोनों की बॉन्डिंग काफी लाइमलाइट में रहीं। दोनों ने एक साथ कई रील्स बनाईं। वहीं, ओरी भी दोनों के साथ काफी दिखे।

      खतरों के खिलाड़ी 15 में हुई दोस्ती

      बता दें कि इन दिनों रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट और ओरी खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आ रहे हैं। इस शो की शूटिंग खत्म हो गई हैं, लेकिन शो अब टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है। इस वजह से तीनों ही कलाकार काफी लाइमलाइट में हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article