देश

नेपाल में जो नदी लाई त्रासदी, उसका बिहार में दिख रहा कितना दम? क्या होगा कुछ भयावह या मिलेगी राहत, मिल गया अपडेट

Gandak River Water Level Bihar: नेपाल में आई बाढ़ के बाद उफान पर आई गंडक नदी का जलप्रवाह अब वाल्मीकिनगर बैराज से लगातार घट रहा है।

Image

नेपाल में जो नदी लाई त्रासदी, उसका बिहार में दिख रहा कितना दम? क्या होगा कुछ भयावह या मिलेगी राहत, मिल गया अपडेट

Gandak Barrage Valmikinagar Discharge: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में आई विनाशकारी जलप्रलय के बाद बिहार के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। उफान पर आई गंडक नदी का जलप्रवाह अब लगातार नीचे गिर रहा है। पश्चिमी चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर स्थित गंडक बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में पिछले कुछ घंटों के भीतर भारी कमी दर्ज की गई है, जिससे निचले और तटीय इलाकों में बाढ़ का तात्कालिक खतरा टलता दिख रहा है।

आधी रात के बाद घटने लगा डिस्चार्ज

जल संसाधन विभाग (WRD) द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार की दरमियानी रात 12 बजे वाल्मीकिनगर बैराज से अधिकतम 1,50,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इसके बाद से जलप्रवाह में लगातार गिरावट दर्ज की गई:

रात 12:30 बजे: डिस्चार्ज घटकर 1,42,100 क्यूसेक हुआ।

रात 01:00 बजे: जलप्रवाह गिरकर 1,29,000 क्यूसेक पर पहुंचा।

रात 02:00 बजे: पानी घटकर 1,04,400 क्यूसेक रह गया।

तड़के 03:00 से 05:00 बजे: जलप्रवाह क्रमशः 88,300 क्यूसेक, 81,400 क्यूसेक और सुबह 5 बजे गिरकर 79,700 क्यूसेक तक पहुंच गया।

सुबह 05:30 बजे: डिस्चार्ज में मामूली उछाल के साथ यह आंकड़ा 81,800 क्यूसेक दर्ज किया गया।

तटीय इलाकों ने ली राहत की सांस

बैराज से पानी का डिस्चार्ज 1.5 लाख क्यूसेक के आंकड़े से नीचे आकर 80 हजार क्यूसेक के दायरे में पहुंचने से गंडक नदी के किनारे बसे जिलों-पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण और वैशाली के तटीय इलाकों में स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है।

प्रशासन अलर्ट मोड पर

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जलप्रवाह घटने से तात्कालिक संकट टल गया है और स्थिति में सुधार के संकेत हैं। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है और गंडक नदी से सटे सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article