एजुकेशन

UPSC Success Story: कौन हैं यूपी की लेडी सिंघम IAS आर्यका अखौरी, मुख्तार के जनाजे पर नारेबाजी करने वालों को दी चेतावनी

IAS Aryaka Akhoury, UPSC Success Story In Hindi: आर्यका साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। जिलाधिकारी के तौर पर उनकी पहली नियुक्ति भदोही में हुई थी। इसके बाद साल 2022 में उन्हें गाजीपुर का डीएम नियुक्त किया गया था।

Image

UPSC Success Story: कौन हैं यूपी की लेडी सिंघम IAS आर्यका अखौरी

IAS Aryaka Akhoury, UPSC Success Story In Hindi: आईएएस बनना कठिन जरूर होता है, लेकिन उससे भी ज्यादा कठिन बेखौफ होकर अपनी जिम्मेदारियों को (IAS Aryaka Akhoury) निभाना है। फिल्मों में अब तक आपने सख्त अधिकारियों को देखा होगा, लेकिन यहां हम आपको उत्तर प्रदेश के एक ऐसी डीएम के बारे में बताएंगे, जो अपने कड़े रुख के लिए जानी जाती हैं। जी हां यहां हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद की जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की। आर्यका अपने सख्त फैसले व अड़ियल रुख के लिए जानी (IAS Aryaka Akhouri Biography) जाती हैं। वह बतौर जिलाधिकारी के रूप में चर्चा में तब आई जब उन्होंने अपने जिले में अधिकारियों को जीन्स और टीसर्ट पहनने पर रोक लगा दिया था। साथ ही इस नियम का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी।

वहीं एक बार फिर आर्यका सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में आपत्तिजनक नारेबाजी करने वालों के खिलाफ आर्यका ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की वीडियोग्राफी कर ली गई है। इन लोगों को किसी भी हाल ही में बख्शा नहीं जाएगा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बीच लोग आर्यका के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं।

IAS Aryaka Akhoury: कौन हैं डीएम आर्यका अखौरी

आर्यका साल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। वह मूलरूप से बिहार की रहने वाली हैं। आर्यका की प्रारंभिक शिक्षा बिहार से हुई। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमएससी किया। आर्यका की जिलाधिकारी के तौर पर पहली नियुक्ति भदोही में हुई थी। इसके बाद साल 2022 में उन्हें गाजीपुर का डीएम नियुक्त किया गया। इससे पहले वह वाराणसी और मेरठ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के साथ सीडीओ के पद पर कार्यरत रह चुकी हैं। आर्यका की गिनती यूपी के सबसे तेज तर्रार आईएएस अधिकारियों में की जाती है।

बाहुबली विधायक पर कसी थी नकेल

बता दें यह पहली बार नहीं है जब आर्यका अपने सख्त रुख को लेकर चर्चा में आई हैं। इससे पहले वह भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्र पर नकेल कसने को लेकर भी हाइलाइट हुई थी। उन्होंने बाहुबली छवि विजय मिश्र के दो शस्त्र लाइसेंस को निरस्त कर दिया था।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article