एजुकेशन

CU Denver Hyderabad Campus: भारत में खुलेगी अमेरिकन यूनिवर्सिटी, बिजनेस से इंजीनियरिंग तक होगी पढ़ाई

CU Denver Hyderabad Campus: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो डेनवर (CU Denver) को भारत में अपना डिग्री देने वाला कैंपस खोलने की दिशा में बड़ी मंजूरी मिली है। यहां बिजनेस से इंजीनियरिंग तक पढ़ाई का मौका होगा।

Image

भारत में खुलेगी अमेरिकन यूनिवर्सिटी

CU Denver Hyderabad Campus: अमेरिका की University of Colorado Denver (CU Denver) को भारत में अपना डिग्री देने वाला कैंपस खोलने की दिशा में बड़ी मंजूरी मिली है। यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की ओर से हैदराबाद में कैंपस स्थापित करने के लिए Letter of Intent मिला है। प्रस्तावित कैंपस में पहले बैच के छात्रों का एडमिशन अगस्त 2027 से शुरू करने की योजना है। यह भारत में CU Denver का पहला डिग्री-ग्रांटिंग कैंपस होगा। यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह तेलंगाना में खुलने वाला पहला विदेशी यूनिवर्सिटी कैंपस भी होगा।

किन विषयों में होगी पढ़ाई?

शुरुआत में कैंपस में उन क्षेत्रों पर फोकस किया जाएगा, जिनमें रोजगार के अच्छे अवसर हैं। इनमें बिजनेस, कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और एनालिटिक्स शामिल हैं। दूसरे साल से यूनिवर्सिटी कुछ और प्रोग्राम शुरू करने के लिए UGC के सामने प्रस्ताव रख सकती है।

पढ़ाई का तरीका सिर्फ किताबों और थ्योरी तक सीमित नहीं रहेगा। छात्रों को प्रैक्टिकल और एक्सपीरियेंशियल लर्निंग के जरिए अपने विषय से जुड़ी चीजों को वास्तविक परिस्थितियों में समझने का मौका मिलेगा।

नौकरी के लिए तैयार करने पर रहेगा जोर

CU Denver के हैदराबाद कैंपस में पढ़ाई को करियर से जोड़ने पर खास ध्यान दिया जाएगा। छात्रों को अपने विषय की जानकारी के साथ ऐसी स्किल्स भी सिखाई जाएंगी, जिनका इस्तेमाल वे कामकाजी दुनिया में कर सकें।

इंटरडिसिप्लिनरी लर्निंग पर भी जोर रहेगा। यानी छात्र अलग-अलग विषयों को जोड़कर किसी समस्या का समाधान खोजने की कोशिश करेंगे। साथ ही छात्रों को अमेरिका स्थित CU Denver के अकादमिक सिस्टम से भी जोड़े रखने की योजना है।

NEP 2020 से भी जुड़ा है मॉडल

प्रस्तावित कैंपस में बहुविषयक शिक्षा, इंटरनेशनलाइजेशन, बेहतर लर्निंग आउटकम और करियर की तैयारी जैसे पहलुओं पर ध्यान दिया जाएगा। ये प्राथमिकताएं राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के कई लक्ष्यों से जुड़ी हैं।

CU Denver की स्थापना 1973 में हुई थी और यहां करीब 14,000 छात्र पढ़ते हैं। भारत में कैंपस स्थापित करने के लिए यूनिवर्सिटी Emeritus को रणनीतिक जॉइंट वेंचर पार्टनर के रूप में साथ लेकर आगे बढ़ रही है। फिलहाल यूनिवर्सिटी जरूरी नियामकीय प्रक्रिया पूरी करने और अकादमिक व इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ आगे की तैयारी में जुटी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article