एजुकेशन

UPPSC LT Grade Result: संस्कृत TGT का फाइनल रिजल्ट जारी, 182 उम्मीदवारों का चयन, जानें आगे की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक, TGT भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 182 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इनमें 90 पुरुष और 92 महिला उम्मीदवार शामिल हैं।

Image

यूपीपीएससी एलटी ग्रेड संस्कृत परिणाम 2026 हुआ जारी

UPPSC LT Grade Sanskrit Result 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संस्कृत विषय के सहायक अध्यापक, TGT भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने 7 अक्टूबर 2026 को परिणाम जारी किया है। इस भर्ती में कुल 182 उम्मीदवारों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपना नाम और रोल नंबर देखकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

26 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी प्रीलिम्स परीक्षा

संस्कृत शिक्षक भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 7 सितंबर 2025 को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 26,273 उम्मीदवार शामिल हुए थे। प्रीलिम्स के प्रदर्शन के आधार पर 2,772 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया था।

इसके बाद मुख्य परीक्षा 23 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई। अब इसी प्रक्रिया के आधार पर संस्कृत विषय के 182 उम्मीदवारों का फाइनल चयन किया गया है।

रिजल्ट कैसे देखें?

उम्मीदवार सबसे पहले UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं। होम पेज पर View All विकल्प खोलें और Sanskrit Teacher Result 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड करें। PDF खुलने के बाद उसमें अपना नाम या रोल नंबर सर्च करके चयन की स्थिति देख सकते हैं। भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर रहेगा।

आगे क्या होगा?

अब चयनित उम्मीदवारों के मूल प्रमाण-पत्रों की जांच की जाएगी। दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही नियुक्ति पत्र भेजने कर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। प्रमाण-पत्र सत्यापन की तारीख और प्रक्रिया को लेकर आयोग अलग से सूचना जारी करेगा।

अभी उम्मीदवारों के प्राप्त अंक और कैटेगरी के हिसाब से कटऑफ जारी नहीं की गई है। वहीं ग्रुप-2 और ग्रुप-3 से जुड़े दूसरे प्रश्नपत्र की परीक्षा अभी बाकी है। उसकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन दोनों ग्रुप का अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article