Which IIT First Introduced B.Tech in Artificial Intelligence: आज के अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए, इंजीनियरिंग ब्रांच चुनना आसान नहीं होता होगा। ज्यादातर छात्र तो 'कंप्यूटर साइंस बनाम मैकेनिकल साइंस' में ही परेशान होते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जितनी तेजी से इस्तेमाल बढ़ रहा है, ऐसे में स्टूडेंट्स का नजारा इस सेक्टर में जॉब सिक्योरिटी को लेकर नजरिया पूरी तरह से बदल गया है। यही कारण है कि लगभग सभी विवि या IIT आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में B.Tech कोर्स शुरू कर रहे हैं। लेकिन सवाल ये है कि ये पहल किस IIT ने शुरू किया?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब केवल एक स्पेशियलिटी नहीं है, यह आज की टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण हिस्सा और नींव है। ज्यादातर क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग किया जा रहा है। कई इंजीनियरिंग और JEE एग्जाम की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के मन में यह एक खास सवाल जरूर आता होगा, कि 'किस IIT ने सबसे पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में B.Tech शुरू किया?'
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में एक पूरा B.Tech. प्रोग्राम शुरू किया था। यह AI में B.Tech. प्रोग्राम शुरू करने वाला पहला भारतीय एजुकेशनल इंस्टीट्यूट बना।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) एकेडमिक ईयर 2019-20 में शुरू किया था। भारत के इंजीनियरिंग कॉलेजों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ज्यादातर कंप्यूटर साइंस या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एक इलेक्टिव विषय के रूप में पढ़ाया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
भारत के निम्नलिखित सेक्टर में एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है- हेल्थकेयर, फाइनेंस, मैन्युफैक्चरिंग, कृषि, रिटेल और शिक्षा
IIT हैदराबाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग ने AI में B.Tech प्रोग्राम शुरू करने वाला देश का पहला और दुनिया का तीसरा संस्थान भी है।
