एजुकेशन

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं डमी एडमिट कार्ड में गलती होने पर क्या करें, स्टूडेंट्स जान लें

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। लेकिन यदि आपके एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई श्रुटि है तो इस तरह इसमें करेक्शन करवा सकते हैं।

Image

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए क्या करें

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card 2026: बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए बड़ी (Bihar Board Dummy Admit Card 2026) खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने साल 2027 में होने वाली मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर (Bihar Board Dummy Admit Card) दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र में सुधार के लिए अभ्यर्थियों को 1 से 7 नवंबर तक का समय दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र में गलती है और करेक्शन की आवश्यकता है वो नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए सुधार करवा सकते हैं।

बता दें बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं फरवरी 2027 में आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक परीक्षा के लिए डेटशीट जारी नहीं की है। हालांकि बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड सबसे पहले परीक्षा करवाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में उम्मीद है कि बोर्ड हर बार की तरह इस बार भी सबसे पहले परीक्षा करवाएगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BSEB Bihar Board Matric, Intermediate Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
BSEB 10th 12th dummy Admit Card Notification 2026: Check Here

BSEB Bihar Board Dummy Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • छात्र का नाम (Students Name)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • रजिस्ट्रेशन नंबर (Registration Number)
  • जन्मतिथि (Date Of Birth)
  • माता पिता का नाम (Mother & Father Name)
  • स्कूल का नाम (School Name)
  • स्कूल कोड (School Code)
  • परीक्षा का नाम (Exam Name)
  • कक्षा और परीक्षा की श्रेणी (Class)
  • छात्र की फोटो और हस्ताक्षर (Passport Size Photograph)
  • विषयों के नाम और उनके कोड (Subject Name)
  • परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी (Exam Centre Name)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: JEE Main 2027 के आवेदन में गलती होने पर क्या करें?

BSEB 10th 12th Dummy Admit Card 2026 Correction: एडमिट कार्ड में करेक्शन के लिए क्या करें

यदि आपके एडमिट कार्ड में नाम, पिता का नाम या अन्य किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती है तो छात्र तुरंत उसका प्रिंट आउट निकालकर इसमें करेक्शन करके अपने स्कूल के प्रधानाचार्य के पास जमा करवाएं। प्रिंसिपल अपने आईडी से बोर्ड के पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन सुधार करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या शिक्षक से संपर्क करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article