एजुकेशन

RTE Admission Documents, Age Limit: RTE में एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं, आप भी जान लें

Which Documents Required, RTE Admission Ke Liye Kya Kya Document Chahiye: अधिकतर अभिभावकों का वाल रहता है कि RTE यानी शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए होते हैं। अगर आ भी नहीं जानते हैं तो यहां जान लीजिए।

Image

RTE Admission Documents: यहां जानें आरटीई एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स और एज लिमिट

RTE Admission Documents, Age Limit (RTE एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट्स चाहिए): शिक्षा हर बच्चे का एक मूलभूत और जन्मसिद्ध अधिकार है। यह बच्चे के विकास, उज्ज्वल भविष्य और सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी मानी जाती है। कहा जाता है कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम (Right to Education RTE) लागू किया था। इस कानून के तहत निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित की जाती हैं। इन सीटों पर चयनित बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान की जाती है। हालांकि इसके लिए अभिभावकों को कुछ जरूरी दस्तावेज सबमिट करने होते हैं। इसके बाद डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाता है।

बता दें राइट टू एजुकेशन के तहत एडमिशन के लिए हर साल जनवरी से मार्च के महीने में फॉर्म निकलते हैं। यहां छात्रों का एडमिशन कक्षा 1 में किया जाता है। यहां नर्सरी के लिए एज लिमिट 3 से 4 वर्ष और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष निर्धारित होती है। अधिकतर अभिभावक परेशान रहते हैं कि RTE के तहत एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूटमेंट्स चाहिए होते हैं। यहां आप जान सकते हैं।

RTE Admission Documents Required: RTE एडमिशन के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र (Address Proof)
  • माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • बीपीएल कार्ड या राशन कार्ड
  • . पासपोर्ट साइज फोटो
  • विशेष श्रेणी से संबंधित प्रमाण पत्र

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुई JOSAA की पहली मॉक सीट अलॉटमेंट लिस्ट

Which Documents Required, Age Limit: इस बात का ध्यान रखें

RTE आवेदन करते समय सभी दस्तावेजों की स्पष्ट और पढ़ने योग्य प्रतियां जमा करनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन की स्थिति में दस्तावेजों को सही प्रारूप और निर्धारित आकार में अपलोड करना आवश्यक है। साथ ही ध्यान रहे किसी भी दस्तावेज में गलत जानकारी मिलने पर आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए आवेदन भरने से पहले सभी प्रमाण पत्रों की जांच जरूर कर लें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article