एजुकेशन

MHT CET Result 2026, mahacet.org: महाराष्ट्र सीईटी PCM और PCB ग्रुप का रिजल्ट जल्द होगा जारी, mahacet.org पर करें चेक

MHT CET Result 2026, mahacet.org: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने अभी स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी कर सकता है। नतीजे का ऐलान होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

MHT CET Result 2026: जारी होने वाला है महाराष्ट्र सीईटी परीक्षा का रिजल्ट

MHT CET Result 2026, mahacet.org: महाराष्ट्र सीईटी पीसीएम और पीसीबी ग्रुप की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने अभी स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के नतीजे का ऐलान नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि अब रिजल्ट किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org, cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंग। यहां आपको अपना लॉगिन आईडी व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

MHT CET Result 2026: कब हुई थी एमएचटी सीईटी पीसीएम और पीसीबी की परीक्षा

बता दें पीसीएम समूह की पहली परीक्षा 11 अप्रैल से 20 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा दो चरणों में निर्धारित थी। फर्स्ट शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित थी। जबकि सेकेंड शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था। वहीं पीसीएम ग्रुप की आंसर की 20 मई को जारी की गई थी और आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तारीख 22 मई 2026 थी।

वहीं पीसीबी ग्रुप की पहली परीक्षा 21 से 26 अप्रैल, 2026 तक कुल 11 सत्रों में आयोजित की गई थी। एग्जाम दो चरणों में निर्धारित था। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक था। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

MHT CET Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले cetcell.mahacet.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर MHT CET PCM, PCB Group Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Maharashtra CET Result 2026: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  1. अभ्यर्थी का नाम (Candidates Name)
  2. माता पिता का नाम (Parents Name)
  3. एप्लीकेशन नंबर (Application Number)
  4. सब्जेक्ट ग्रुप (Subject Group)
  5. कैटेगिरी (Category)
  6. सब्जेक्ट वाइज पर्सेंटाइल स्कोर (Subject-wise Percentile Score)
  7. ओवरऑल पर्सेंटाइल (Overall Percentile)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुई नीट यूजी री एग्जाम की सिटी स्लिप, यहां देखें कौन से शहर में आपकी परीक्षा

Maharashtra CET Result: इसलिए होती है ये परीक्षा

बता दें महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MHT CET) महाराष्ट्र सरकार द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के इंजीनियरिंग, फार्मेसी और अन्य तकनीकी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए योग्य छात्रों का चयन करना है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article