जब भी कोई छात्र स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ता है, तो उसके सामने दो तरह के शब्द बार-बार आते हैं— 'University' (विश्वविद्यालय) और 'Institute' जिसे हम संस्थान भी कहते हैं। अक्सर लोग इन दोनों के बीच फर्क नहीं कर पाते हैं और इसे एक ही समझ लेते हैं, लेकिन शैक्षणिक और प्रशासनिक रूप से इन दोनों में काफी बड़ा अंतर होता है, जिसे छात्रों के साथ उनके अभिभावकों के लिए समझना भी जरूरी है। अगर आप भी अपने करियर के लिए सही चुनाव करना चाहते हैं, तो आपके लिए यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट के इस बुनियादी फर्क को समझना बेहद जरूरी है।
यूनिवर्सिटी क्या है?
यूनिवर्सिटी या विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का एक बहुत बड़ा केंद्र होता है। यह कई अलग-अलग कॉलेजों और विभागों (Departments) का एक समूह होता है। बता दें कि एक यूनिवर्सिटी का दायरा बहुत बड़ा होता है। एक ही छत के नीचे आपको आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, लॉ, मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसे तमाम क्षेत्रों के कोर्सेज की शिक्षा प्रदान की जाती है। बता दें कि यूनिवर्सिटी में स्थित कॉलेजों द्वारा विभिन्न कोर्स की शिक्षा प्रदान की जाती है। लेकिन इसकी डिग्री और परीक्षा का आयोजन का अधिकार यूनिवर्सिटी का होता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NIRF रैंकिंग में भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी रैंक से मिलेगा एडमिशन
इंस्टीट्यूट क्या है?
इंस्टीट्यूट या संस्थान किसी एक विशेष क्षेत्र या विषय की पढ़ाई और रिसर्च पर केंद्रित होता है। यूनिवर्सिटी की तरह इसमें ढेरों कोर्स नहीं होते हैं, बल्कि एक विषय की विभिन्न ब्रांच होती है। जैसे इंजीनियरिंग के इंस्टीट्यूट, यहां इंजीनियरिंग ब्रांच की पढ़ाई होती है न कि इतिहास और साहित्य की पढ़ाई। यूनिवर्सिटी की तुलना में इंस्टीट्यूट का दायरा सीमित होता है। डिग्री देने का अधिकार सीधा इंस्टीट्यूट के पास होता है, जैसे आईआईटी और आईआईएम। लेकिन अगर यह इंस्टीट्यूट किसी यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए है तो यह अधिकार यूनिवर्सिटी के पास आ जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - DU Admission 2026: इस सप्ताह शुरू हो सकती है दिल्ली यूनिवर्सिटी की UG एडमिशन प्रक्रिया, 21 जुलाई से नया सेशन
आपके लिए कौन सा विकल्प है बेहतर?
अब क्योंकि हमने यह जान लिया है कि एक यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट में क्या अंतर होता है, तो अब सवाल यह है कि एक छात्र के लिए क्या बेहतर ऑप्शन है। आइए जानते हैं।
अगर आप कोई पारंपरिक कोर्स जैसे BA, BSc या BCom की शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं और कॉलेज लाइफ जीना चाहते हैं को आपके लिए यूनिवर्सिटी एक बेहतरीन ऑप्शन है। लेकिन अगर आपका करियर गोल सेट है और आपको किसी एक खास क्षेत्र में आगे बढ़ाना है और उसी में अपना करियर सेट करना है तो आपके लिए एक इंस्टीट्यूट बेहतर है, क्योंकि यहां जॉब-ओरिएंटेड स्किल्क सीखाई जाती है।
