एजुकेशन

NIRF रैंकिंग में भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज, नीट यूजी रैंक से मिलेगा एडमिशन

NEET UG के रिजल्ट के इंतजार के बीच छात्रों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बेहतरीन संस्थानों/कॉलेज की तलाश हैं। ऐसे में आइए आपको NIRF रैकिंग के अनुसार देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज के बारे में बताएं।

Image

NIRF रैंकिंग में भारत के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज (Photo - AI)

Top 10 Medical College in India: देश के लाखों छात्रों डॉक्टर बनने का सपना देखते हुए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) परीक्षा 2026 में शामिल हुए। वह सभी छात्र फिलहाल अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं। परीक्षा पास करने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है, एक बेहतरीन मेडिकल कॉलेज का चुनाव करना, जहां वह डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा कर सकें।

यदि आप भी इस साल नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल होने जा रहे हैं तो शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) की एनआईआरएफ (NIRF - National Institutional Ranking Framework) रैंकिंग आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। इसकी रैंकिंग के आधार पर आइए जानते हैं देश के उन टॉप 10 मेडिकल कॉलेजों के बारे में, जहां नीट यूजी की रैंक के आधार पर एडमिशन मिलता है।

क्यों खास है NIRF रैंकिंग?

देश के 10 मेडिकल कॉलेज के बारे में जानने से पहले आपके लिए यह जानना जरूरी है कि NIRF रैंकिंग क्यों खास है। बता दें कि एनआईआरएफ (NIRF) भारत सरकार द्वारा जारी की जाने वाली आधिकारिक रैंकिंग है। यह रैंकिंग किसी भी कॉलेज के इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी, रिसर्च वर्क, पढ़ाई के स्तर और प्लेसमेंट (ग्रेजुएशन आउटकम) जैसे कड़े पैमाने पर परखने के बाद दी जाती है। इसलिए इस रैंकिंग पर छात्र और अभिभावक आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं।

देश के टॉप 10 मेडिकल कॉलेज और उनका स्कोर

रैंक (Rank)कॉलेज का नाम (College Name)शहर (City)स्कोर (Score)
1ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज, दिल्लीनई दिल्ली91.8
2पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चचंडीगढ़82.58
3क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेजवेल्लोर76.48
4जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्चपुडुचेरी73.3
5संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेजलखनऊ70.09
6बनारस हिंदू यूनिवर्सिटीवाराणसी70.05
7नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज, बैंगलोरबेंगलुरु69.77
8किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटीलखनऊ68.77
9अमृता विश्व विद्यापीठमकोयंबटूर68.52
10कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपालमणिपाल68.05

कैसे मिलेगा इन कॉलेजों में एडमिशन?

नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam): सबसे पहले उम्मीदवार का नीट परीक्षा में शामिल होना और अच्छे अंकों के साथ क्वालीफाई करना अनिवार्य है।

काउंसलिंग प्रक्रिया: परीक्षा के बाद ऑल इंडिया कोटा (AIQ) की सीटों के लिए मेडिकल काउंसिलिंग कमेटी (MCC) द्वारा ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित की जाती है।

चॉइस फिलिंग: काउंसलिंग के दौरान छात्रों को अपनी नीट रैंक के अनुसार इन टॉप कॉलेजों को अपनी प्राथमिकता (Preference) सूची में पहले नंबर पर रखना होता है। उच्च रैंक प्राप्त करने वाले छात्रों को ही इन टॉप-10 कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाती हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article